लखनऊ : UP समेत देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। फिलहाल प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल 102 से 103 रुपये/लीटर के ऊपर और डीजल 95 से 96 रुपये/लीटर के आसपास बिक रहा है। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम, पश्चिम एशिया तनाव और तेल कंपनियों की बढ़ी लागत इसके पीछे बड़ी वजह है।शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका
भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है, इसलिए ग्लोबल मार्केट में क्रूड महंगा होते ही सीधा असर उपभोक्ता की जेब पर पड़ता है। कीमत बढ़ने में सिर्फ क्रूड ही नहीं, केंद्र की एक्साइज ड्यूटी, राज्य का VAT, रुपये-डॉलर रेट, ट्रांसपोर्ट खर्च और कंपनियों की लागत भी शामिल होती है।
फ़िल्म सूचियां और थिएटर शो का समय
UP के प्रमुख शहरों के ताजा रेट: सहारनपुर में पेट्रोल सबसे महंगा 107.91 और डीजल 99.05 रुपये/लीटर है। वाराणसी में पेट्रोल 102.49, डीजल 96.15; लखनऊ में पेट्रोल 102+ रेंज में है। आगरा में पेट्रोल 101.54 सबसे सस्ता है। नोएडा में पेट्रोल 102.12, डीजल 95.56 रुपये/लीटर है। अमेठी में पेट्रोल 104 पर पहुंच गया है।
ईंधन महंगा होने का सीधा असर आम आदमी पर पड़ता है। बस-ऑटो किराया, सब्जी, राशन और माल ढुलाई तक महंगी हो जाती है। इसीलिए पेट्रोल-डीजल के दाम को रसोई और जेब से जुड़ा मुद्दा माना जाता है।
