सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती *राष्ट्रीय एकता दिवस* के उपलक्ष में नवयुग कन्या महाविद्यालय, में सरदार पटेल के जीवन पर 25 बहुविकल्पीय प्रश्न पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया I

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती *राष्ट्रीय एकता दिवस* के उपलक्ष में आज दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को नवयुग कन्या महाविद्यालय, राजेंद्र नगर लखनऊ के दर्शनशास्त्र विभाग एवं 19 यू पी गर्ल्स बटालियन एनसीसी विंग के संयुक्त तत्वधान में सरदार पटेल के जीवन पर 25 बहुविकल्पीय प्रश्न पर आधारित *प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ* का आयोजन किया गया Iकार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य *प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय* ने की तथा संयोजन व संचालन विभागाध्यक्ष दर्शनशास्त्र *डॉ.(मेजर) मनमीत कौर सोढ़ी* ने किया I इस अवसर पर *सुश्री पूजा देशमुख* (प्रचारिका, अखिल भारतीय विश्व मांगलय सभा) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थिति रही I

कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ I तत्पश्चात एनसीसी कैडेट आस्था त्रिपाठी, प्रीति कुमारी तथा निकिता सिंह ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन एवं व्यक्तित्व, स्वतंत्रता संग्राम में योगदान तथा राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर चर्चा करते हुए कहा कि सरदार पटेल का जीवन दृढ़ संकल्प, साहस, संगठन और राष्ट्र सेवा का अनुपम उदाहरण है Iप्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में महाविद्यालय में अध्ययनरत 26 छात्राओं ने प्रतिभाग किया I प्राचार्य प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सरदार पटेल को स्मरण करते हुए उन्हें दृढ़ संकल्प वाला व्यक्तित्व बताया I जिन्होंने देश की आर्थिक व्यवस्था में सुधार के लिए भी कई प्रयास किए I देश को जोड़कर रखने का श्रेय भी लौह पुरुष को जाता है I

राष्ट्रीय एकता दिवस पर हमारा संकल्प यह होना चाहिए कि हम भारत की एकता अखंडता और सामाजिक सद्भाव को बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाएं Iकार्यक्रम संयोजक मेजर (डॉ.) मनमीत कौर सोढ़ी ने संचालन करते हुए कहा कि सरदार पटेल की दृढ़ राजनीतिक इच्छा शक्ति और राष्ट्र की अखंडता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता बारडोली सत्याग्रह तथा ऑपरेशन पोलो जैसे सैन्य अभियान के माध्यम से परिलक्षित होती है जिसके माध्यम से संगठित जनशक्ति अहिंसा और दृढ़ नेतृत्व के माध्यम से अन्यायपूर्वक नीतियों का विरोध किया गया तथा भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को एक नई दिशा मिली I

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा-प्रथम – प्रियंका गुप्ता एवं शगुन कदीमी वर्माद्वितीय – नीशू, सिद्धि वर्मा एवं सोनाली पाल तृतीय- निकिता सिंह सांत्वना- पलक सिंह, निधि बाजपेई , अंशिका सिंह तथा रेशमसभी विजयी छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया Iकार्यक्रम में डॉ. आभा दुबे ( एनसीसी इंचार्ज) तथा डॉ. क्षमा तिवारी ( प्रवक्ता, दर्शन शास्त्र) तथा डॉ श्वेता उपाध्याय का विशेष सहयोग रहा Iराष्ट्र गान और भारत माता की जय के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *