नई दिल्ली : अमेरिका-ईरान संघर्ष से गहराए तेल-गैस संकट के बीच देश में कमर्शियल LPG सिलेंडर पर महंगाई का बम फूटा है। जनवरी 2026 से अब तक 7 बार दाम बढ़ने के बाद 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर लगभग दोगुना हो गया है। दिसंबर 2025 में दिल्ली में जो सिलेंडर 1580.50 रुपये का था, वह 1 जून 2026 को 42 रुपये बढ़कर 3113.50 रुपये पहुंच गया। कोलकाता में तो 53.50 रुपये की बढ़ोतरी के साथ दाम 3255.50 रुपये हो गए।
हर महीने कीमत बढ़ने से होटल, रेस्तरां और ढाबा कारोबारियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। सिर्फ मई में ही 993 रुपये की रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई थी। इस साल जनवरी में 111 रुपये, फरवरी में 49 रुपये, मार्च में दो बार कुल 142.50 रुपये, अप्रैल में 195.50 रुपये और अब जून में 42 रुपये का इजाफा हुआ।
लगातार 7वीं बढ़ोतरी, घरेलू सिलेंडर स्थिर
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 जून को लगातार सातवीं बार कमर्शियल सिलेंडर महंगा किया। राहत की बात यह है कि 14 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर के दाम नहीं बढ़े हैं। 7 मार्च के बाद से घरेलू दरें स्थिर हैं। दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 913 रुपये, कोलकाता में 939 रुपये, मुंबई में 912.50 रुपये और चेन्नई में 928.50 रुपये का मिल रहा है।
सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं पर बोझ न पड़े इसके लिए प्रोडक्शन बढ़ाने और बुकिंग नियम आसान करने जैसे कदम उठाए हैं। लेकिन ग्लोबल क्रूड संकट और ईरान-अमेरिका तनाव का सीधा असर कमर्शियल LPG पर दिख रहा है।
दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर के दाम: जनवरी से जून 2026

