लखनऊ, 31 मई, 2026। महान वीरांगना लोकमाता अहिल्या बाई होलकर जी की जयन्ती आज पूरे प्रदेश के सभी जनपदों में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटियों द्वारा मनाई गई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय जी-पूर्व मंत्री की अध्यक्षता में मनाई गई। जयन्ती कार्यक्रम का संयोजन श्री सुभाष पाल एवं संचालन श्रीमती प्रतिभा अटल पाल ने किया। जयन्ती कार्यक्रम की शुरूआत लोकमाता अहिल्या बाई होलकर के चित्र पर पुष्पांजलि से हुई। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय जी सहित तमाम वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

जयन्ती कार्यक्रम में सैंकड़ों की संख्या में मौजूद कांग्रेसजनों और विभिन्न जनपदों से आये विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय ने कहा कि लोकमाता अहिल्या बाई होलकर जी ने देश और समाज को जो रास्ता दिखाया और सेवाएं कीं उसे कभी विस्मृत नहीं किया जा सकता। कहां इन्दौर, मल्हार और कहां बनारस, बाबा विश्वनाथ और सोमनाथ मंदिर को आक्रान्ताओं द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने पर उसका जीर्णोद्धार कराया, बंगाल में सामाजिक योगदान सहित सभी बारह ज्योर्तिलिंगों में कार्य कराया। स्कूल, कालेजों, बावड़ियों का निर्माण कराया, वृक्ष लगाये, इतने सामाजिक कार्य करते हुए 28 वर्ष तक शासन किया। उन्होने ठान लिया था कि हम करके दिखायेंगे और करके दिखाया। जिस प्रकार सोनिया जी के विरूद्ध भाजपा द्वारा तमाम अनर्गल अशोभनीय टिप्पणी की गयी और महोबा की एक दलित बच्ची के साथ जिस प्रकार निर्दयतापूर्ण व्यवहार, कई दिनों तक दुष्कर्म किया गया हमारे सभ्य समाज के माथे पर कलंक है और सरकार के कान में जूं नहीं रेंगी और सरकार का कोई भी एक व्यक्ति ं पीड़ित के यहां नहीं गया और जब मैं वहां जाने लगा तो मेरे रास्ते रोके गये और अंततः जम मैं वहां पीड़ित का हालचाल और दुःख बांटने पहुंच गया तो एआई जेनरेटेड वीडियो चलाकर कि प्रधानमंत्री जी को गाली दी है ऐसा प्रचारित करके मेरे विरूद्ध महोबा कोतवाली में फर्जी एफआईआर दर्ज कराया गया। सच्चाई तो यह है कि आज पूरा देश योगी जी, मोदी जी से न्याय मांग रहा है। उन्होने कहा कि आज हमारे जनप्रिय नेता श्री राहुल गांधी जी अन्याय के खिलाफ लड़ रहे हैं, उ0प्र0 में कांग्रेस पार्टी लड़ रही है विपक्ष का कोई भी पीड़ितों की आवाज नहीं उठा रहा सब डरे हुए हैं।

उन्होने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा मणिकर्णिका घाट पर राजमाता होलकर जी की मूर्तिै बुलडोजर से ध्वस्त की गयी जब मैंने आवाज उठायी और वहां के स्थानीय लोगों ने कहा तो कहा कि मैं झूठ बोल रहा हूं और एआई जेनरेटेड वीडियो और फोटो बताया गया किन्तु झूठ यह लोग बोल रहे थे। आज जब वाराणसी के कांग्रेसजन मूर्ति पर पुष्प अपित करने गये तो उन्हें पुलिस द्वारा जबरिया रोका गया तो उन्होने कहा कि जो पुष्प हम लोग आये हैं उसे चढ़ा दीजिए और उसकी फोटो सार्वजनिक करिए तो पुलिस द्वारा कांग्रेसजनों के साथ बर्बर व्यवहार किया गया। इससे साबित हो गया कि ये लोग झूठ बोलकर होलकर जी की जयंती मनाते हैं। खुद मूर्ति खण्डित किए जाने को लेकर योगी जी ने वाराणसी में प्रेसवार्ता की और झूठ बोला, लेकिन आज यह बात सिद्ध हो गयी है ऐसे झूठे और बेइमान सरकार जिन्होने होलकर जी का अपमान किया है आप सभी मिलकर इन्हें उखाड़ फेंके। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मांग की है कि यदि मूर्ति खण्डित नहीं की गयी है तो सरकार पुष्प अर्पित करने वाली उस फोटो को तत्काल सार्वजनिक करे।
जयन्ती कार्यक्रम में श्री सुभाष पाल, श्रीकान्त पाल, सुरेन्द्र यादव, श्रीमती शिल्पी यादव आदि ने लोकमाता अहिल्या बाई होलकर जी के जीवन दर्शन पर विचार व्यक्त करते हुए उनके बताये रास्ते पर चलने का आवाहन किया।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के रिसर्च एण्ड डाटा एनालिसिस विभाग के चेयरमैन प्रो0 विनोद चन्द्रा, सोशल मीडिया चेयरमैन सुश्री शालिनी सिंह, जिलाध्यक्ष रूद्र दमन सिंह बबलू, विक्रम पाण्डेय, नरेश कटियार, स्वदेश पाल, कैलाश पाल, श्रीमती अनामिका यादव, श्रीमती सुशीला शर्मा, हरदोई से आये वर्तमान प्रधान महेन्द्र पाल एवं श्रीपाल, राजेश पाल सहित सैंकड़ों की संख्या में कई जनपदों से आये लोग मौजूद रहे।
इस मौके पर कानपुर से आयी एक महिला ने अपने पति को गायब किये जाने और कई माह बीत जाने के बाद भी अभी तक उसकी एफआईआर न दर्ज किये का दुःखड़ा सुनाया। मुख्यमंत्री जी से लेकर शासन, प्रशासन और कानपुर के पुलिस प्रशासन तक दर दर भटकने पर भीे अभी तक उसकी एफआईआर तक दर्ज नहीं की गयी है। उस महिला ने सीधे कहा है कि मानव तस्करी की जा रही है जिसके कारण उसके पति को गायब करके हत्या कर दी गयी है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने अंत में कहा कि आज प्रदेश की योगी राज में महिलाओं को न्याय नहीं मिल रहा है। कांग्रेस पार्टी पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए संकल्पित है। उन्होने कहा कि हम डरने वाले नहीं हैं सच्चाई के साथ आगे बढ़ेगे और आम जनता की आवाज उठाते रहेंगे।
