मां दुर्गा पब्लिक स्कूल में डॉ. आनंद किशोर पांडे का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

लखनऊ। मां दुर्गा पब्लिक स्कूल एवं मां दुर्गा स्पोर्ट्स एकेडमी, सुमित नगर फरीदीपुर में स्पोर्ट नेटवर्क ऑफ इंडिया (एसएनआई) के निदेशक डॉ. आनंद किशोर पांडे का जन्मदिन शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक संजीव कुमार स्वर्णकार ने डॉ. पांडे का बुके भेंट कर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद डॉ. पांडे ने बच्चों के साथ केक काटा। इस अवसर पर जनपदीय स्कूल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली कृतिका स्वर्णकार, स्नेहा रावत, सपना सैनी, नैंसी रावत सहित बालक वर्ग के रोहन को सम्मानित किया गया।
पार्षद ज्योति सिंह ने डॉ. पांडे के खेलों के प्रति योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से क्षेत्र के बच्चे बेहतर खिलाड़ी बनकर आगे बढ़ रहे हैं। डॉ. आनंद किशोर पांडे ने कहा कि वह मां दुर्गा स्पोर्ट्स एकेडमी के बच्चों के साथ हमेशा खड़े रहेंगे और उनकी हरसंभव मदद करेंगे।
कार्यक्रम में पार्षद ज्योति सिंह, समाजसेवी धर्मेंद्र कुमार सिंह, अनुराग स्वर्णकार, कोच अनुराग सिंह चौहान सहित विद्यालय परिवार, शिक्षक, अभिभावक एवं बच्चे उपस्थित रहे। इस अवसर पर आगामी इंटर स्कूल आर्म बॉक्सिंग चैंपियनशिप के आयोजन की अनुमति भी प्राप्त की गई। अंत में प्रबंधक संजीव कुमार स्वर्णकार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *