उ0प्र0 के पर्यटन मंत्री श्री जयवीर सिंह दीपावली के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

लखनऊ: 06 नवम्बर, 2026उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने दीपावली के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सुख, समृद्धि की मंगल कामना की है। दीपावली की पूर्व संध्या पर दिये गये संदेश में उन्होंने कहा है कि यह पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत एवं गौरवशाली इतिहास का हिस्सा है। इस पर्व पर पूरे देश एवं विदेश में दीपक जलाकर हर भारतवासी एक दूसरे को बधाई देते हैं।त्रेतायुग में भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन पर अयोध्यावासियों ने दीप प्रज्जवलित कर खुशियां मनायी थीं। दीपावली का पर्व हमारी सनातन संस्कृति का जीवन्त प्रमाण है। राज्य सरकार इस अवसर पर अयोध्या में 30 लाख दीये जलाकर सनातन संस्कृति की ज्योति को और उद्यमान कर रही है। इसके साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत भी बना रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *