उत्तर प्रदेश के मंत्री जयवीर सिंह ने उत्तर भारत के सबसे बड़े रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर समिट ‘राइज़ यूपी’ का शुभारंभ किया

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

लखनऊ, 8 जूनः वर्ष 2030 तक 500 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता हासिल करने के भारत के लक्ष्य के बीच, उत्तर प्रदेश देश की हरित अवसंरचना (ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर) को गति देने में एक प्रमुख भूमिका निभाते हुए उभर रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने आज राइज़ यूपी के कर्टेन रेज़र का शुभारंभकरते हुए उत्तर भारत के अब तक के सबसे बड़े रियल एस्टेट एवं इंफ्रास्ट्रक्चर समिट एक्सपो की औपचारिक घोषणा की। हरित ऊर्जा और नेट-ज़ीरो भवनों को केंद्र में रखने वाला यह तीन दिवसीय आयोजन 2 से 4 अक्टूबर, 2025 तक लखनऊ के शहीद पथ स्थित अवध शिल्प ग्राम में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन का संचालन रीगल नेक्सस द्वारा किया जा रहा है।

भारत आज अपने रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की यात्रा के एक महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़ा है। वर्ष 2025 में लगभग 45 लाख करोड़ रुपये मूल्य वाला देश का रियल एस्टेट बाज़ार वर्ष 2032 तक बढ़कर लगभग 100 लाख करोड़ रुपये तक पहुँचने का अनुमान है, जो 13 प्रतिशत से अधिक की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) को दर्शाता है। वहीं, देश का इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र भी वर्ष 2026 में 173 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 2031 तक 250 लाख करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान है, जिसे एक्सप्रेसवे, लॉजिस्टिक्स नेटवर्क, मेट्रो कॉरिडोर और अर्बन मोबिलिटी में हो रहे निवेश से गति मिल रही है। इस राष्ट्रीय परिदृश्य में, देश का सर्वाधिक आबादी वाला राज्य और सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल उत्तर प्रदेश इस परिवर्तन का सबसे बड़ा केंद्र बनकर उभर रहा है।

विकास के इस नए चरण के लिए एक प्रमुख संवाद और निवेश मंच के रूप में परिकल्पित राइज़ यूपी रियल एस्टेट डेवलपर्स, इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों, ग्रीन टेक्नोलॉजी प्रदाताओं और सरकारी नीति-निर्माताओं को एक ही मंच पर एकत्रित करेगा। इसका उद्देश्य साझेदारियों को बढ़ावा देना, निवेश के नए अवसरों को खोलना और परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाना है।

कर्टेन रेज़र समारोह को संबोधित करते हुए, उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने कहा “आज उत्तर प्रदेश एक स्पष्ट दृष्टिकोण और सुव्यवस्थित निवेश रोडमैप के बल पर एक भरोसेमंद निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित हो चुका है। हम जो प्रत्येक एक्सप्रेसवे का निर्माण कर रहे हैं, जिस प्रत्येक टाउनशिप की योजना बना रहे हैं और जिन सोलर रूफटॉप्स को बढ़ावा दे रहे हैं, वे इस बात का प्रमाण हैं कि यह राज्य तेज़ गति से और कंपनियां शामिल होंगी इस प्रकार यह आयोजन भविष्य के शहरी परिवर्तन के लिए एक व्यापक एक सिस्टम प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *