जन सामान्य को त्वरित, सस्ता एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराने हेतु दिनांक 09.05.2026 दिन शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

जन सामान्य को त्वरित, सस्ता एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराने हेतु दिनांक 09.05.2026 दिन शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ श्री मलखान सिंह जी के कुशल दिशानिर्देशन में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 09.05.2026 की तैयारियों की समीक्षा हेतु आज दिनांक 22.04.2026 को समय 11ः00 बजे सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ श्री कुँवर मित्रेश सिंह कुशवाहा द्वारा बैंको एवं फाइनेंस कम्पनी के जिला समन्वयकों/पदाधिकारियों के साथ बैठक आहूत की गई। बैठक में जिला अग्रणी प्रबन्धक, बैंक ऑफ इण्डिया श्री मनीष पाठक के साथ भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, सेन्ट्रल बैंक, इण्डियन ओवरसीज बैंक, आई0सी0आई0सी0आई0 बैंक, केनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, यूको बैंक, बैक ऑफ बड़ौदा, यश बैंक, एच0डी0एफ0सी0 बैंक, एक्सिस बैंक, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, टाटा, काशी कैपिटल प्रा0लि0, बंधन बैंक, चोलामण्डलम, आई0डी0बी0आई0बैंक के पदाधिकारीगण एवं पैनल अधिवक्ता उपस्थित रहे।
सचिव द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में लगाये जाने वाले वादों की समीक्षा की गयी तथा बैंठक में उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपनी बैक शाखाओं में बैनर आदि लगाकर आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार कराये तथा समय से नाटिस आदि तैयार कर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्याल में प्रेषित करे जिससे ससमय नोटिसों का तामील कराया जा सके साथ ही वाटसप, मैसेज आदि के माध्यम से भी लोगों को सूचित करें जिससे अधिक से अधिक वादों का निस्तारण आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *