वृंदावन सेक्टर 15 डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में चल रहे भारत हस्तशिल्प महोत्सव 2026 में गुनगुनी ठंड में जनता की भीड़ काफी उत्साहित दिखाई दी। आई हुई भीड़ ने खरीदारी की और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी लुफ्त उठाया।

एसके डांस अकादमी द्वारा जूनियर और जूनियर ग्रुप के माध्यम से अपनी प्रस्तुति प्रस्तुत की गई जिसमें विशेष रूप से परी, आयुष, हर्षित, कार्तिक, विराट, प्रगति आराध्य ने अपने परफॉर्मेंस से रोमांच पैदा किया वहीं सीनियर ग्रुप ने जबरदस्त परफॉर्मेंस से खूब तालियां बटोरी अथर्व तिवारी द्वारा मंच का संचालन किया गया। संस्था के उपाध्यक्ष एन बी सिंह ने सभी कलाकारों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। संस्था के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने सभी के प्रति आभार और धन्यवाद व्यक्त किया।
