लखनऊ। लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेस के बी-ब्लॉक, राजाजीपुरम में फाउंडर्स डे समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संस्थापक-चेयरमैन सांसद डॉ. एस.पी. सिंह, मुख्य प्रशासिका कान्ति सिंह, जनरल मैनेजर हर्षित सिंह, प्रबंध निदेशक सुशील कुमार, निदेशक नेहा सिंह व गरिमा सिंह सहित शिक्षक, विद्यार्थी और एलुमनाई मौजूद रहे।
डॉ. एस.पी. सिंह ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को अच्छे अंक दिलाने के साथ उन्हें अच्छा इंसान, जिम्मेदार नागरिक और भविष्य का नेतृत्वकर्ता बनाना है। इस अवसर पर कैंसर पीड़ित बच्चों, कुष्ठ आश्रम, वृद्धाश्रम और पशु कल्याण संस्था को सहायता सामग्री प्रदान की गई।
समारोह में ‘चेंजिंग फेस ऑफ एजुकेशन’ विषय पर पैनल डिस्कशन हुआ। एलुमनाई ने अनुभव साझा किए और विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मदर ब्रांच आनंद नगर की प्रधानाचार्य मीना तिवारी समेत अन्य अतिथियों ने शुभकामनाएं दीं। समारोह में शिक्षा, सेवा, नवाचार और उत्कृष्टता की एलपीएस की गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
