इतने साल बाद भी नहीं गया सोनाली बेंद्रे का डांस का डर, बोलीं— “पता नहीं मैंने ‘हम्मा-हम्मा’ कैसे कर लिया था”

मनोरंजन

बॉलीवुड की खूबसूरत और दिग्गज अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने हाल ही में अपने करियर और डांस से जुड़े एक दिलचस्प राज से पर्दा उठाया है। उन्होंने खुलासा किया कि इतने लंबे समय तक इंडस्ट्री में काम करने के बाद भी आज तक उनका डांस का डर खत्म नहीं हुआ है।

हाल ही में सोनाली बेंद्रे माधुरी दीक्षित के एक शो के ग्रैंड प्रीमियर में गेस्ट के तौर पर शामिल हुईं। इस दौरान बातचीत में जब माधुरी दीक्षित ने उनके सुपरहिट गाने ‘हम्मा हम्मा’ में उनकी परफॉर्मेंस की तारीफ की, तो सोनाली ने हंसते हुए कहा, “देखो कौन कह रहा है! मैं तो चाहूंगी कि मुझे वह क्लिप मिल जाए जिसमें माधुरी जी मेरे डांस की तारीफ कर रही हैं।”

जब माधुरी ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें डांस से बहुत डर लगता था और क्या उन्हें इसको लेकर बुरे सपने भी आते थे, तो सोनाली ने जवाब देते हुए कहा, “मैं आज भी इस डर से बाहर नहीं निकल पाई हूँ, बल्कि मैंने तो डांस करना ही छोड़ दिया।”

माधुरी ने उनकी तारीफ जारी रखते हुए कहा कि उन्होंने ‘हम्मा हम्मा’ गाने में बहुत शानदार डांस किया था। इस पर सोनाली ने हैरान होते हुए कहा, “सच कहूँ तो मुझे आज भी समझ नहीं आता कि मैंने वह गाना और डांस कैसे कर लिया था!”

गौरतलब है कि साल 1995 की सुपरहिट फिल्म ‘बॉम्बे’ का आइकॉनिक गाना ‘हम्मा हम्मा’ ए.आर. रहमान ने कंपोज किया था और इसमें सोनाली बेंद्रे के स्पेशल कैमियो को दर्शकों ने खूब सराहा था, जो आज भी फैंस के दिलों में बसा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *