अखिल भारतीय पत्रकार एसोसिएशन द्वारा गुरु पर्व के पावन पर्व पर श्यामा सदन अयोध्या में संगीतमय सुंदरकांड का पाठ तथा विशाल भंडारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम की व्यवस्था श्री 108 बालयोगी श्रीधर महाराज तथा अखिल भारतीय पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र मिश्र द्वारा सम्पादित की गई।इस अवसर पर प्रमुख रूप से जगतगुरु परमहंस आचार्य तपसी पीठाधीश्वर, महन्त भीम दास जी हनुमान गढ़ी, आचार्य मिथलेश मिश्रा कथा वाचक दिल्ली, रमेशानन्द जी कथा वाचक, कृपा निधान तिवारी राष्ट्रीय अध्यक्ष चाणक्य परिषद,श्री अनिल सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष अन्तर्राष्ट्रीय युवा हिन्दू वाहिनी, महन्त सन्त शरन सहित , पत्रकार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एल एन गौतम, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सोनिका मिश्रा, महासचिव प्रदेश संजय सक्सेना, प्रदेश सचिव रामसेवक बाराबंकी, वरिष्ठ पत्रकार बबिता ओबेरॉय,सचिव आनन्द चौबे, सुशीला शुक्ला,रेखा सिंह, जौनपुर से पत्रकार एवं क्रान्तिकारी जज सिंह अन्ना ,अरुन गौतम,राज कुमार यादव सहित सैकड़ों लोगों की उपस्थिति रही।
