लखनऊ, 26 अक्टूबर। राजधानी के हजरतगंज स्थित वाल्मीकि आश्रम में सोमवार को आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जयंती श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी अभिजात मिश्रा ने महर्षि वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने उपस्थित वाल्मीकि समाज के लोगों को जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश सह-कार्यालय मंत्री अमन कुमार वाल्मीकि, उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार वाल्मीकि एवं प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कुमार वाल्मीकि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इनके साथ अशोक कुमार वाल्मीकि, राकेश वाल्मीकि, मुकेश वाल्मीकि, राजेश वाल्मीकि, सिद्धार्थ कुमार वाल्मीकि, शैलू सोनकर, विकास कुमार वाल्मीकि, आशीष कुमार वाल्मीकि और राजन वाल्मीकि सहित समाज के अनेक प्रबुद्ध नागरिक, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में महर्षि वाल्मीकि के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनकी शिक्षाओं और आदर्शों को स्मरण किया गया। आयोजन ने सामाजिक सहभागिता और महर्षि वाल्मीकि के विचारों के प्रति सम्मान का संदेश दिया।
