जिला स्तरीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक दिनांक 30.06.2026 को जिलाधिकारी श्री विशाख जी0 की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

30 जून 2026 लखनऊ। जिला स्तरीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक दिनांक 30.06.2026 को जिलाधिकारी श्री विशाख जी0 की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उक्त बैठक में जनपद के उद्यमियों/औद्योगिक संगठन के पदाधिकारियों तथा उद्यमों से सम्बन्धित जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारीगण द्वारा प्रतिभाग किया गया। निवेश मित्र पोर्टल पर 40 लम्बित प्रकरणों के सम्बन्ध में चर्चा के उपरान्त कुछ विभागों के स्तर पर प्रकरण लम्बित पाये गये। कतिपय विभागों यथा यूपीसीडा, विद्युत विभाग, एलडीए द्वारा प्रकरण के निस्तारण किये जाने से अवगत कराया गया। जिस पर अध्यक्ष महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि पोर्टल पर निर्धारित समय-सीमा के अन्दर कार्यवाही करें।अमौसी/नादरगंज और सरोजनी नगर औद्योगिक क्षेत्रों की समस्या के सम्बन्ध में यूपीसीडा के प्रतिनिधि द्वारा समिति को अवगत कराय गया कि डक्ट निर्माण हेतु विद्युत विभाग से प्राप्त स्टीमेट को मुख्यालय प्रेषित कर दिया गया। जिसके स्वीकृत अनुमोदन के उपरान्त ही अग्रिम कार्यवाही किया जाना सम्भव हो पायेगा। इसी क्रम में अमौसी/नादरगंज और सरोजनी नगर के जल निकासी के समस्या के सम्बन्ध में शासन स्तर आयोजित बैठक में लिये गये निर्णय के अनुपालन में नगर निगम के स्तर से यूपीसीडा एवं एनएचएआई के साथ संयुक्त निरीक्षण कर शासन को प्रस्ताव प्रेषित किये जाने के निर्देश दिये गये। इसी क्रम में अमौसी क्षेत्र में स्थापित इकाई मेसर्स डीवीके प्लास्टिक प्रोडेक्ट्स, रूषतम विहार कालोनी, अमौसी औद्योगिक क्षेत्र में हो रहे जलभराव के सम्बन्ध में नगर निगम के प्रतिनिधि द्वारा समिति को अवगत कराया है कि क्षेत्र में मषीन के माध्यम से निरन्तर हो रही जल भराव को निकाला जा रहा है।राजकीय औद्योगिक आस्थान तालकटोरा में यूपीएसआईसी द्वारा निर्माणधीन सड़क पर आपसी क्षेत्र के उद्यामियों को आपसी तालमेल न होने पर मुख्य विकास अधिकारी के स्तर पर गठित समिति द्वारा पुनः प्रकरण सर्वे कराकर निस्तारण कराने की अपेक्षा की गयी है। निवेश सारथी पोर्टल पर निवेषको के लम्बित प्रकरण के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों से समन्वय स्थपित कर प्रकरण का निस्तारण करा दिया गया है।उक्त बैठक के पश्चात् डिस्ट्रिक्ट एक्सपोर्ट हब की एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गयी। बैठक में जनपद लखनऊ से निर्यात की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए उत्तर प्रदेश निर्यात नीति 2025-30 एवं विभिन्न निर्यात प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी दी गई। बैठक में विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) द्वारा संचालित डिस्ट्रिक्ट एक्सपोर्ट हब अभियान के प्रथम चरण के प्रभावी क्रियान्वयन, जनपद के डिस्ट्रिक्ट एक्सपोर्ट एक्शन प्लान तथा UPITS 4.0 में अधिकाधिक निर्यातकों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों एवं संस्थाओं को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जनपद के निर्यात को बढ़ावा देने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी प्रषासन, उपायुक्त उद्योग, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम, अधिशासी अभियन्ता विद्युत, एलडीए, यूपीसीडा, प्रदूषण विभाग व अन्य विभागों के प्रतिनिधि एवं तालकटोरा, अमौसी, चिनहट एवं गोयला औद्योगिक क्षेत्र के एसोसियेशन के पदाधिकारी एवं उद्यमीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *