महर्षि वाल्मीकि प्राकट्योत्सव में उमड़ा उत्साह, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

लखनऊ। राजधानी में आदि कवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती के अवसर पर ‘वाल्मीकि प्राकट्योत्सव’ श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित पंडित राम प्रसाद बिस्मिल सभागार में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया और उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम के आयोजक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के प्रदेश मंत्री डॉ. राहुल वाल्मीकि ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रामायण के माध्यम से उन्होंने मानवता, मर्यादा, धर्म और सामाजिक समरसता की प्रेरणा दी। उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा दिखाने में महत्वपूर्ण हैं।

समारोह में उत्तर प्रदेश शासन के मुख्य सचिव मुकेश मिश्रा, पृथ्वीराज चौहान, समाजसेवी संतोष कुमार वाल्मीकि, दिनेश चंद्र, राजेंद्र वाल्मीकि, दिनेश चंद्र वाल्मीकि (मंडल उपाध्यक्ष) और आदिल शाह (प्रदेश सचिव) ने भी महर्षि वाल्मीकि के संदेशों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

वहीं, पी.के. चौधरी, सुमित चौधरी और जगदीश अटल ने जयंती पर अवकाश घोषित किए जाने के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में विनीत कुमार, रजत, सुजीत, जयंत, धर्मेंद्र और दिनेश कश्यप सहित अनेक लोग मौजूद रहे। समारोह के माध्यम से सामाजिक सौहार्द, समानता और एकजुटता को मजबूत करने के साथ महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *