कॉफी प्रेमियों को मिला नया ठिकाना, आशियाना में ‘30 बीन्ज’ कैफे का शुभारंभ

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

लखनऊ। राजधानी के आशियाना क्षेत्र में कॉफी प्रेमियों के लिए एक नया ठिकाना शुरू हो गया है। सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को डी-1219, सेक्टर-1, आशियाना रोड, लखनऊ में ‘30 बीन्ज’ (30 Beanz) कॉफी कैफे का शुभारंभ श्रीमती कुसुम श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के अवसर पर श्री दीपेन्द्र शुक्ला ने मंत्रोच्चार किया।

इस अवसर पर कीर्ति प्रकाश, जयप्रकाश, श्रीमती लक्ष्मी श्रीवास्तव, रेनू श्रीवास्तव, अंजू और रचित सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कॉफी और स्नैक्स के साथ आरामदायक बैठने की सुविधा ‘30 बीन्ज’ कॉफी कैफे में ग्राहकों को कॉफी के साथ विभिन्न प्रकार के स्नैक्स का स्वाद लेने का अवसर मिलेगा। कैफे में बैठने की आरामदायक व्यवस्था की गई है, जहां लोग परिवार और दोस्तों के साथ सुकून के पल बिता सकेंगे। कॉफी की चुस्कियों के साथ बातचीत और मेल-मिलाप के लिए भी यहां बेहतर माहौल उपलब्ध रहेगा।

कैफे का संचालन शोमित और अमल द्वारा किया जा रहा है। यह कैफे प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक खुला रहेगा। ग्राहक अपनी सुविधानुसार यहां पहुंचकर कॉफी और स्नैक्स का आनंद ले सकेंगे।

आशियाना क्षेत्र में शुरू हुआ यह नया कैफे स्थानीय निवासियों, युवाओं और कॉफी के शौकीनों के लिए एक नया विकल्प है। कैफे में स्वादिष्ट स्नैक्स, कॉफी और आरामदायक माहौल के जरिए ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने का प्रयास किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *