लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म : सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025-26 का रिजल्ट

एजुकेशन टॉप न्यूज़ देश

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं मुख्य परीक्षा 2025-26 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, छात्र अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से देख सकते हैं।सीबीएसई ने बताया कि परीक्षा परिणाम एनआईसी (NIC) और नेशनल ई-गवर्नेंस डिवीजन (NeGD) के सहयोग से जारी किए गए हैं। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों — cbse.gov.in, results.nic.in और results.cbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा डिजिलॉकर और उमंग ऐप के माध्यम से भी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है।बोर्ड ने जानकारी दी कि डिजिटल एकेडमिक डॉक्यूमेंट्स, मार्कशीट-कम-सर्टिफिकेट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट और स्किल सर्टिफिकेट डिजिलॉकर प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराए गए हैं। छात्र अपने मोबाइल नंबर और आवश्यक विवरण दर्ज कर दस्तावेज प्राप्त कर सकते हैं।सीबीएसई ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत प्लेटफॉर्म का ही उपयोग करें तथा किसी भी फर्जी लिंक या अफवाहों से सावधान रहें।इस वर्ष लाखों छात्रों ने सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षा में भाग लिया था। रिजल्ट जारी होने के बाद अब छात्र आगे की पढ़ाई और कॉलेज एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *