आज 31 अगस्त निषाद पार्टी प्रदेश कार्यालय, लखनऊ में “विमुक्ति दिवस” को “पूर्वजो के क्रांतिकारी बलिदान ऋण दिवस” के अवसर पर देश को आजाद कराने वाले, अंग्रेजों के काले कानून से उजड़े, सभी जातियों के तरफ से सभी तहसीलों में भारी संख्या में उपस्थित होकर निषाद पार्टी के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री, प्रधानमन्त्री को संबोधित अंन्था साइमन अंगीकार के कमेटी के रिपोर्ट लागू हो ज्ञापन सौंपें। अपने तहसील का नेतृत्व कौन कौन करेगा? अपना मोबाइल नंबर हमारे 088404 99545 पर विवरण भेजे।
उपरोक्त तहसील स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में आप सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं और हितचिंतकों सहयोगियों उपस्थिति अनिवार्य है।
“यह दिन हमें उस काले अध्याय की याद दिलाता है जब अंग्रेज़ों के क्रिमिनल ट्राइब्स एक्ट ने हमारे समाज को जन्मजात अपराधी घोषित कर दिया था। किंतु संघर्ष, साहस और एकता के बल पर हमारे पूर्वजों ने अपनी पहचान बनाई और आज भी अपने अधिकारों के लिए सतत प्रयत्नशील हैं।”
निषाद पार्टी का यह संकल्प है अंग्रेजों के क्रिमिनल कास्ट अधिनियम से प्रभावित विमुक्त, घुमंतू अर्धघुमन्तु एवं निषाद समाज को सम्मान, न्याय और संवैधानिक अधिकार दिलाने के लिए हम निरंतर संघर्षरत रहेंगे।
आइए, हम सब मिलकर समाज की इस चेतना को नई दिशा दें और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनें।
