पोलिंग पार्टियों की रवानगी के उपरांत जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी लखनऊ श्री विशाख जी0 द्वारा विभिन्न मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

पोलिंग पार्टियों की रवानगी के उपरांत जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी लखनऊ श्री विशाख जी0 द्वारा केंद्रीय विद्यालय अलीगंज, मॉडर्न स्कूल अलीगंज सहित जनपद के विभिन्न मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने पोलिंग पार्टियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मतदान कार्मिकों से संवाद कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने, मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने तथा किसी भी समस्या का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *