लखनऊ के विभिन्न स्थानों की चयनित ग्रामीण महिलायें मण्डलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र, डालीगंज लखनऊ पर उपस्थित होकर कौशल सुधार प्रशिक्षण योजनान्तर्गत, प्रशिक्षण संचालित किया गया।

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

लखनऊ के विभिन्न स्थानों की चयनित ग्रामीण महिलायें मण्डलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र, डालीगंज लखनऊ पर उपस्थित होकर कौशल सुधार प्रशिक्षण योजनान्तर्गत जिसमें 25 महिलायें कौशल सुधार (एस०सी०एस०पी०) प्रशिक्षण कार्यकम ट्रेड-जूट बैग निर्माण व 25 महिलायें कौशल सुधार (सामान्य) प्रशिक्षण कार्यक्रम ट्रेड-चिकनकारी में इस प्रकार कुल 50 महिलाओं का दिनांक 10.08.2026 से 25.08.2026 तक 15 दिवसीय प्रशिक्षण संचालित किया गया। इस उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि मा० श्री बैजनाथ रावत, अध्यक्ष उ०प्र० अनुसूचित जाति और जनजाति आयोग द्वारा फीता काटते हुये व गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

इस अवसर पर श्रीमती मधु तांबे पूर्व उप निदेशक, सूचना विभाग, श्री अवधेश कुमार गौतम, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, लखनऊ, श्रीमती तनुजा प्राचार्य, मण्डलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र, डालीगंज, लखनऊ, श्री महेन्द्र प्रताप सिंह, प्रशिक्षण प्रभारी, श्री शिशुपाल सिंह, वरिष्ठ सहायक एवं श्री जितेन्द्र नाथ शुक्ल, औद्योगिक सहकारी पर्यवेक्षक आदि कर्मचारी केन्द्र पर उपस्थित रहे। मा० अध्यक्ष श्री बैजनाथ रावत जी द्वारा समस्त उपस्थित प्रशिक्षार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुये सम्बन्धित ट्रेड में कौशलता बढ़ाते हुये केन्द्र / राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के माध्यम से अपना रोजगार स्थापना करते हुये स्वदेशी उत्पाद को आगे बढ़ाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इसी कम में श्रीमती मधु तांबे द्वारा प्रशिक्षार्थियों को उद्योग को बढ़ावा देने हेतु प्रोत्साहित किया। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, लखनऊ द्वारा उद्यम स्थापना हेतु पी०एम०ई०जी०पी०, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजनाओं के द्वारा वित्त पोषण से सम्बन्धित जानकारी दी गयी। साथ ही प्राचार्य श्रीमती तनुजा द्वारा कौशल सुधार प्रशिक्षण से सम्बन्धित विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *