गैर-संचारी रोगों की चुनौतियों पर सेमिनार-कम-विशेष व्याख्यान आयोजित

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

लखनऊ, 11 अगस्त। विद्यांत हिंदू पी.जी. कॉलेज, लखनऊ के समाजशास्त्र एवं सामाज कार्य विभाग द्वारा आज “Tackling the Rising Burden of Non-Communicable Diseases: Governance, Social Equity and Community Interventions” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार-कम-विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की यशस्वी प्राचार्य शिक्षकश्री प्रो. धर्म कौर के कुशल मार्गदर्शन में किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता डॉ. निशांत कुमार, संयुक्त सचिव, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (IIPA), बिहार चैप्टर, ने गैर-संचारी रोगों (NCDs) से संबंधित कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में सामने आने वाली विभिन्न चुनौतियों और मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

 

उन्होंने गैर-संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्यक्रम क्रियान्वयन, शासन व्यवस्था, सामाजिक समानता तथा सामुदायिक सहभागिता के महत्व को रेखांकित किया।इस अवसर पर महाविद्यालय के नवनियुक्त प्रबंधक श्री पंकज भट्टाचार्य भी उपस्थित रहे। उनके स्वागत में प्रो. श्रवण गुप्ता ने स्वागत उद्बोधन दिया। कार्यक्रम के संयोजक प्रो. अमरेश कुमार त्रिपाठी थे, जबकि सह-संयोजक के रूप में डॉ. मो. शहादत हुसैन (सामाज कार्य), डॉ. भूपेन्द्र सचान, (समाजशास्त्र) एवं डॉ. प्रीति सिंह (समाजशास्त्र) ने कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग किया। प्रो. अमरेश कुमार त्रिपाठी ने स्वागत भाषण दिया।कार्यक्रम में यशस्वी प्राचार्य शिक्षकश्री प्रो. धर्म कौर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि गैर-संचारी रोगों की बढ़ती समस्या का समाधान केवल चिकित्सा सेवाओं के विस्तार से नहीं, बल्कि रोकथाम, जन-जागरूकता, सामाजिक समानता और समुदाय की भागीदारी को मजबूत करके ही संभव है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों की भूमिका युवाओं में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता विकसित करने और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम का संचालन शहादत हुसैन (सामाज कार्य) ने किया तथा डॉ. भूपेन्द्र सचान ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।इस अवसर पर प्रो. राजीव शुक्ला, प्रो.बृजेश श्रीवास्तव, प्रो. डी.के.श्रीवास्तव, डॉ. अमित वर्धन, प्रो.ध्रुव त्रिपाठी, प्रो.नीतू, प्रो.प्रभा गौतम, प्रो. उषा देवी, प्रो. ममता भटनागर, प्रो.शशिकांत, प्रो.आलोक भारद्वाज, प्रो.सालिनी, प्रो. नरेंद्र सिंह, प्रो.रमेश यादव, प्रो. हनीफ़ सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण, शोधार्थी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विषय से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर संवाद एवं प्रश्नोत्तर भी हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *