हिन्दी दिवस समारोह दिनांक 14 सितम्बर, 2026, को पूर्वाह्न 11.00 बजे से हिन्दी भवन के निराला सभागार में किया गया।

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

हिन्दी दिवस समारोह दिनांक 14 सितम्बर, 2026,  उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा ‘हिन्दी दिवस समारोह का आयोजन दिनांक 14 सितम्बर, 2026 को पूर्वाह्न 11.00 बजे से हिन्दी भवन के निराला सभागार में किया गया। दीप प्रज्वलन, माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्पार्पण के उपरान्त वाणी वंदना सुश्री सरोज खुल्बे द्वारा प्रस्तुत की गयी । सम्माननीय अतिथि— डॉ० सुधाकर अदीब, लखनऊ का स्वागत उत्तरीय एवं स्मृति चिह्न भेंट कर डॉ० अमिता दुबे, प्रधान सम्पादक, उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, लखनऊ द्वारा किया गया। इस अवसर पर कहानी, कविता एवं निबन्ध प्रतियोगिता – 2025 के पुरस्कृत रचनाकारों सुश्री सुनीता कुमारी (वाराणसी), श्री माधव शर्मा (हाथरस), सुश्री श्रेया यादव (गाजीपुर), श्री कुश रजवार (लखनऊ), श्री योगेन्द्र पाण्डेय (देवरिया), सुश्री रतनमाला भारती (अयोध्या), श्री विवेक प्रताप मद्धेशिया (कुशीनगर), सुश्री शिवांगी यादव (गाजीपुर), सुश्री दानिया इदरीसी (लखनऊ), श्री सृजन पाण्डेय (शाहजहाँपुर), श्री यशवीर सिंह (सम्भल), सुश्री सुकीर्ति वर्मा (लखनऊ) को उत्तरीय व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

सम्माननीय अतिथि डॉ0 सुधाकर अदीब, वरिष्ठ साहित्यकार एवं पूर्व निदेशक उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान लखनऊ ने हिन्दी दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए विश्व पटल पर हिन्दी के बढ़ते प्रभाव की चर्चा की। डिजिटल युग में हिन्दी वैज्ञानिकता और हिन्दी भाषा की सार्थकता पर भी प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ० रामकुमार वर्मा द्वारा रचित एकांकी – ‘पृथ्वीराज की आँखे, ‘मालिक के मालिक की सेवा व ‘बादल की मृत्यु का पाठ आचार्य रामचन्द्र शुक्ल पुस्तकालय से सम्बद्ध शोधार्थी विद्यार्थी सुश्री श्वेता जायसवाल, सुश्री अनमोल शर्मा, सुश्री सौम्या मिश्रा व डॉ० सरिता गिरि द्वारा किया गया।
डॉ० अमिता दुबे, प्रधान सम्पादक, उ०प्र० हिन्दी संस्थान द्वारा कार्यक्रम का संचालन एवं संगोष्ठी में उपस्थित समस्त साहित्यकारों, विद्वत्तजनों एवं मीडिया कर्मियों का आभार व्यक्त किया
गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *