डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान: ताइवान खरीदेगा अलास्का का 30% एलएनजी, प्रोजेक्ट में करेगा 4.4 अरब डॉलर का निवेश

विदेश

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़े ऊर्जा समझौते की घोषणा करते हुए बताया है कि ताइवान अलास्का के प्रस्तावित एलएनजी (लिक्विड नेचुरल गैस) पाइपलाइन प्रोजेक्ट से बड़ी मात्रा में गैस खरीदने के लिए तैयार हो गया है। इसके साथ ही ताइवान इस महत्वाकांक्षी परियोजना में 4.4 अरब डॉलर (US$ 4.4 Billion) का निवेश भी करेगा।

20 साल के लिए हुआ बड़ा समझौता अलास्का के वासिला (Wasilla) में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ताइवान ने अगले 20 वर्षों के लिए अलास्का पाइपलाइन प्रोजेक्ट से निकलने वाली कुल एलएनजी का 30 प्रतिशत हिस्सा खरीदने पर सहमति जताई है। ट्रंप ने इस डील को इतिहास के सबसे बड़े समझौतों में से एक बताते हुए कहा कि इस बड़े अनुबंध से इस परियोजना की सफलता पूरी तरह सुनिश्चित हो गई है।

ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक साझेदारी को मिलेगा बढ़ावा इस समझौते के तहत ताइवान द्वारा किए जाने वाले 4.4 अरब डॉलर के निवेश से ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और अमेरिका के साथ व्यापारिक व कूटनीतिक रिश्तों को और अधिक प्रगाढ़ करने में मदद मिलेगी। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर अलास्का से एलएनजी को टैंकरों के जरिए प्रशांत महासागर के रास्ते सीधे एशिया के बाजारों तक पहुंचाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *