वाशिंगटन: अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने भारत में चल रहे विभिन्न प्रदर्शनों और राजनीतिक उठापटक को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि भारत में हो रहे इन विरोध प्रदर्शनों की फंडिंग के पीछे अरबपति कारोबारी जॉर्ज सोरोस का हाथ है।
वीडियो संदेश के जरिए साधा निशाना
मैरी मिलबेन ने भारतीय युवाओं को संबोधित करते हुए एक वीडियो संदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने यह आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके और विपक्षी नेताओं की भी आलोचना की।
गायिका ने अपने बयान में कहा कि इस तरह के विरोध प्रदर्शनों का उद्देश्य देश में अस्थिरता पैदा करना है, लेकिन यह ज्यादा समय तक नहीं टिकेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए दावा किया कि मौजूदा विपक्षी आंदोलन का कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ेगा और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत बनी हुई है।
