चंडीगढ़ । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बतायाकि पंजाब कैबिनेट ने अपनी पहली बैठक में कुल 25,000 सरकारी नौकरियां देने का प्रस्ताव पारित किया है, जिसमें पंजाब पुलिस विभाग में 10,000 रिक्तियां और अन्य सरकारी विभागों में 15,000 रिक्तियां शामिल हैं ।
आपको बता दे कि कैबिनेट के बैठक से पहले 10 मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ था । इसके बाद पंजाब कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई ।
