हिटमैन को पद्मश्री: राष्ट्रपति मुर्मू ने रोहित शर्मा को किया सम्मानित, खेल जगत में योगदान के लिए मिला अवॉर्ड

देश स्पोर्ट्स

नई दिल्ली : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को मंगलवार (23 जून) को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित सिविल इन्वेस्टिचर समारोह में उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया। खेल जगत में असाधारण योगदान और बल्लेबाज के तौर पर शानदार उपलब्धियों के लिए रोहित को पद्मश्री से नवाजा गया। उनका नाम जनवरी 2026 में घोषित पद्म पुरस्कार विजेताओं की सूची में शामिल था।

 

राष्ट्रपति भवन में सम्मान, 65 हस्तियों को मिले पद्म पुरस्कार
राष्ट्रपति भवन में मंगलवार को आयोजित समारोह में कुल 65 हस्तियों को पद्म पुरस्कार दिए गए। इनमें 2 पद्म विभूषण, 7 पद्म भूषण और 56 पद्मश्री सम्मान शामिल रहे। रोहित शर्मा के अलावा टेनिस दिग्गज विजय अमृतराज, गायिका अलका याज्ञनिक और साउथ सुपरस्टार ममूटी को भी सम्मानित किया गया।

इससे पहले 25 मई को भी पद्म पुरस्कार समारोह हुआ था, जिसमें राष्ट्रपति ने 66 हस्तियों को सम्मानित किया था।

 

क्रिकेट में रोहित का जलवा: कप्तानी से रिकॉर्ड तक
रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं। बतौर ओपनर रोहित ने वनडे में 3 दोहरे शतक लगाए हैं, जो वर्ल्ड रिकॉर्ड है। रोहित की अगुआई में भारत ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीती। टेस्ट और वनडे में भी उन्होंने कई यादगार पारियां खेलीं। उनके योगदान को देखते हुए सरकार ने जनवरी 2026 में पद्मश्री के लिए उनके नाम की घोषणा की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *