कॉकरोच जनता पार्टी में हर घंटे जुड़ रहे करीब 5 लाख लोग, 5 दिन में फॉलोअर्स की संख्या 1.87 करोड़

देश

नई दिल्ली : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की शुरुआत अभी कुछ दिन पहले ही हुई हैं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उनके अकाउंट को सिर्फ 5 दिन हुए हैं. 5वें दिन में ही कॉकरोच पार्टी के इंस्टा अकाउंट वायरल हो गया है और उनके अकाउंट पर 1.87 करोड़ फॉलोअर्स की संख्या पहुंच गई है.

कॉकरोच जनता पार्टी ने चौथे दिन में देश की बड़ी राजनीतिक पार्टियों के इंस्टाग्राम अकाउंट को फॉलोअर्स के मामले में पीछे कर दिया था. जहां भारतीय जनता पार्टी के इंस्टाग्राम पर करीब 85 लाख फॉलोअर्स हैं और कांग्रेस पार्टी के 1.3 करोड़ फॉलोअर्स हैं.

इंस्टाग्राम पर वायरल हुई कॉकरोच जनता पार्टी
इंस्टाग्राम पर कॉकरोच जनता पार्टी का अकाउंट अचानक से वायरल हो गया है, जहां फॉलोअर्स की संख्या हर घंटे तेजी से बढ़ रही है. करीब एक घंटे के अंदर कॉकरोच पार्टी में 5 लाख फॉलोअर्स जुड़ रहे हैं. जहां चौथे दिन की दोपहर तक इसने 1 करोड़ की संख्या पार की थी और अब पांचवें दिन की सुबह-सुबह फॉलोअर्स की संख्या 1.87 करोड़ हो चुकी है.

कॉकरोच पार्टी के इंस्टाग्राम अकाउंट की शुरुआत एक व्यंग और मीम प्लेटफॉर्म के रूप में हुई थी, उससे बाद बहुत ही कम समय में ये पार्टी ट्रेंड बन गई है. अब इसके अकाउंट पर पोस्ट होने वाले वीडियो को कुछ घंटे के अंदर लाखों में व्यूज मिल रहे हैं और रिपोस्ट होने वाले वीडियो को भी फायदा मिल रहा है.

एक्सपर्ट की क्या है राय?
सोशल मीडिया एक्सपर्ट ने बताया है कि किसी भी अकाउंट की तेजी से बढ़ती पॉपुलैरिटी के पीछे एल्गोरिद्म, टाइमिंग और लोगों को कनेक्ट करने वाले कंटेंट होता है. इस अकाउंट से पोस्ट होने वाला कंटेंट से लोगों काफी कनेक्ट कर रहे हैं.

इंस्टाग्राम अकाउंट पर सवाल भी खड़े हो रहे
कॉकरोच पार्टी के बढ़ते फॉलोअर्स को देखते हुए कई लोगों ने इस ग्रोथ पर सवाल भी खड़े किए हैं. असली और प्रमोटेड फॉलोअर्स को लेकर कई लोगों के बीच में चर्चा भी हुई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *