उत्तर प्रदेश में स्थित समस्त राजकीय, अनुदानित, पी०पी०पी०, निजी क्षेत्र एवं अल्पसंख्यक समुदाय की पॉलीटेक्निक संस्थाओं में प्रचलित पाठ्यक्रमों (ग्रुप A,B,C,D,E,F,G,H,I,K&L) में प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष (लेटरल इन्ट्री) में प्रवेश हेतु | संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलीटेक्निक) – 2026 के ऑनलाइन आवेदन-पत्र परिषद की | वेबसाइट www.jeecup.admissions.nic.in पर दिनांक 15.01.2026 से | उपलब्ध कराये जा चुके हैं, तथा वर्किंग प्रोफेशनल्स हेतु भी ऑनलाइन आवेदन | फार्म उपलब्ध है, इच्छुक अभ्यर्थी वर्किग प्रोफेसनल्स हेतु भी आवेदन कर सकते है। जिसकी अन्तिम तिथि 30.04.2026 निर्धारित है। सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों हेतु ऑनलाइन आवेदन शूल्क रू० 300 /- प्रति अभ्यर्थी प्रति ग्रुप जबकि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों हेतु आवेदन शुल्क रू० 200/-प्रति अभ्यर्थी प्रति ग्रुप निर्धारित है। प्रत्येक अभ्यर्थी अधिकतम तीन ग्रुप में | आवेदन कर सकता है। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन-पत्र भरने के लिए उनके सहायतार्थ प्रदेश के राजकीय, अनुदानित, पी०पी०पी० एवं निजी क्षेत्र की संस्थाओं में | हेल्प सेन्टर स्थापित किये गये हैं। अतः अभ्यर्थी निकटस्थ संस्थाओं के माध्यम से | भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भी अवगत कराना है कि ग्रुप B डिप्लोमा इन एग्रीकल्चर पाठयक्रम हेतु न्यूनतम शैक्षिक आर्हता पूर्व निर्धारित हाईस्कूल कृषि विषय के साथ संशोधित कर कृषि विषय की बाधता समाप्त कर दी गयी है, इच्छुक | अभ्यर्थी अध्यतन पात्रता के अनुसार आवेदन कर सकते है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि अन्तिम तिथि में फार्म भरने में आने वाली समस्याओं से बचने के | लिये अभ्यर्थी अपना फार्म अन्तिम तिथि से पूर्व ही भर लें।
av
सचिव
| विस्तृत जानकारी हेतु परिषद की वेबसाइट www.jeecup.admissions.nic.in अथवा दूरभाष संख्या – 0522-2630106, 2630695, 2630667, 2636589 पर सम्पर्क करें ।
