लखनऊ मानवी मीडिया आज उत्तर प्रदेश कि राजधानी लखनऊ के क्लर्क अवध होटल में
कर्मचारियों के कल्याण एवं स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए होटल क्लार्क्स अवध में एक व्यापक स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर Apollo Hospitals के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें कर्मचारियों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।
इस स्वास्थ्य जांच शिविर में रक्तचाप (BP), शुगर, दंत परीक्षण, नेत्र परीक्षण, डाइटिशियन परामर्श तथा ईसीजी जैसी महत्वपूर्ण जांचें की गईं। शिविर में 100 से अधिक कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें महिमा, गरिमा, जोखन जी, भीखम शेफ, पी. एल. गुप्ता जी, एस. के. गुप्ता जी, वैभव, आदित्य शुक्ला जी सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

Apollo Hospitals की ओर से 12 विशेषज्ञों की टीम उपस्थित रही, जिसमें जनरल फिजिशियन, फिजियोथेरेपिस्ट, डेंटिस्ट तथा 9 मेडिकल एसोसिएट्स शामिल थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ होटल के जनरल मैनेजर Abhishek Mishra द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कर्मचारियों के स्वास्थ्य के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि इस प्रकार की पहलें कर्मचारियों के समग्र विकास और कार्यक्षमता को बढ़ाने में सहायक होती हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए होटल के मानव संसाधन प्रमुख Sunil Kumar Tiwari ने बताया कि होटल समय-समय पर कर्मचारियों के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए इस प्रकार की योजनाएं आयोजित करता रहता है। यह पहल दर्शाती है कि होटल अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि के प्रति पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।
