अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) लखनऊ द्वारा दो दिवसीय “गीता रसामृतम-2” श्रीमद्भगवद्गीता ज्ञान महोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) लखनऊ द्वारा दो दिवसीय “गीता रसामृतम-2” श्रीमद्भगवद्गीता ज्ञान महोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन श्री श्री राधा रमण बिहारी जी मन्दिर (इस्कॉन), अंसल सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ में दिनांक: 24 एवं 25 अक्टूबर 2026 को किया जा रहा है, जिसके सम्बन्ध में दिनांक 23, अक्टूबर 2026 को होटल रैडीसन (निकट बर्लिंगटन चौराहा, 24 कैंटोमेन्ट रोड), लखनऊ मे प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें श्री आनंद स्वरूप अग्रवाल प्रभु जी (चेयरमैन मंदिर निर्माण कमेटी), श्रीमान भोक्ताराम प्रभु जी (उपाध्यक्ष), श्रीमान लक्षमण सर्व प्रिय प्रभुजी (फेस्टिवल कमेटी अध्यक्ष), श्रीमान अमृत नाम प्रभु जी, श्रीमान रास मनोहर प्रभु जी एवं श्रीमान देव रक्षक प्रभु जी उपस्थित रहे ।

श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभु जी इस्कॉन मंदिर अध्यक्ष के द्वारा “गीता रसामृतम-2” श्रीमद्भगवद्गीता ज्ञान महोत्सव में संपन्न होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि उक्त कार्यक्रम दिनांक: 24 एवं 25 अक्टूबर 2026 को सायं 05:00 बजे से श्री श्री राधा रमण बिहारी जी मन्दिर (इस्कॉन) अंसल सुशांत गोल्फ सिटी, शहीद पथ, लखनऊ मे संपन्न होगें, जिसके मुख्य आकर्षण निम्नवत है :-

“गीता रसामृतम-2” कार्यक्रम के विशेष आकर्षण

दिव्य हरिनाम संकीर्तन : सायं 05:00 से 05:45 बजे तक
मुकुंदा रॉक बैंड की विशेष प्रस्तुति : सायं 05:45-06:30 बजे तक
गीता प्रवचन- श्रीमद्भगवद्गीता के गूढ़ रहस्यों को सायं 06:30- 08:00 बजे तक बहुत ही सरलतम शब्दों में परिभाषित किया जाएगा जिनके विषय निम्न है –
1. क्या सच में भगवान है?
2. मृत्यु किसकी होती है?
3. भगवान निराकार हैं या हमारी आपकी तरह साकार है ?
4. न चाहते हुए भी हम दुखी क्यों होते है ?
5. बुरे लोगों को दंड क्यों नहीं मिलता है ?
6. बुरी घटनाएं अच्छे लोगों के साथ क्यों घटती हैं?
उपस्थित सभी भक्तों हेतु दिव्य स्वादिष्ट भोजन प्रसादम (भंडारा): सायं 08:00 बजे से प्रारम्भ ।

“गीता रसामृतम-2” में अतिथियों के रूप मे मुख्य रूप से महामहिम श्रीमती आनन्दीबेन पटेल जी (राज्यपाल उत्तर प्रदेश), श्रीमान बृजेश पाठक जी (उप-मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार), श्रीमान स्वतंत्रदेव सिंह जी (जल शक्ति मंत्री), श्रीमान जयवीर सिंह जी (पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री), श्रीमान अरविन्द कुमार सिंह जी (ऊर्जा मंत्री), श्रीमान दयाशंकर सिंह जी (परिवहन मंत्री) एवं श्रीमान अखिलेश यादव जी (पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार) को आमंत्रित किया गया।

अंत में मंदिर अध्यक्ष श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभु जी ने उपस्थित पत्रकारों एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को उनके सतत सहयोग के लिए धन्यवाद एवं आभार प्रकट करते हुये मीडिया के माध्यम से लखनऊ वासियों को आमंत्रित करते हुए यह अनुरोध किया कि आप सब इस दिव्य आध्यात्मिक सत्र मे युवाओ, युवतियो एवं बच्चो के साथ उपस्थित होकर अपने जीवन के वास्तविक उद्देश्य को समझने के साथ-साथ “हरे कृष्ण महामंत्र के निरन्तर जप” का प्रयास करें।
“हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे।”
“हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *