लखनऊ: राजधानी लखनऊ के फैजुल्लागंज इलाके में जलभराव और बाढ़ की स्थिति से जूझ रहे प्रभावित परिवारों की राहत के लिए पूर्व पार्षद जगलाल यादव आगे आए हैं। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री और राशन किट का वितरण किया।
लगातार ग्राउंड पर सक्रिय है टीम
पूर्व पार्षद जगलाल यादव ने बताया कि उनकी टीम लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रही है और स्थिति का जायजा ले रही है। प्रभावित परिवारों की जरूरत के अनुसार भोजन, सूखा राशन और अन्य आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।
“संकट में पीड़ितों की सहायता ही प्राथमिकता”
राहत सामग्री वितरित करते हुए जगलाल यादव ने कहा: “संकट की इस कठिन घड़ी में पीड़ित परिवारों की मदद करना हमारी सबसे पहली प्राथमिकता है। समाज के अन्य सक्षम लोगों को भी आगे आकर इन प्रभावित परिवारों की सहायता में हाथ बंटाना चाहिए। हमारी टीम का यही प्रयास है कि क्षेत्र का कोई भी जरूरतमंद परिवार राहत सामग्री से वंचित न रहे।”
