होर्मुज जल डमरू मध्य में धमाके; ईरान का दावा- 24 घंटों में 6 तेल टैंकर तबाह, 20 लाख बैरल कच्चा तेल नष्ट

विदेश

होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि पिछले 24 घंटों के दौरान इस क्षेत्र में कई बड़े धमाके हुए हैं, जिनमें तेल टैंकरों को भारी नुकसान पहुंचा है।

ईरानी सेना के अनुसार, जलडमरूमध्य के दक्षिणी हिस्से में अनधिकृत मार्गों से गुजरने की कोशिश कर रहे दो बड़े तेल टैंकर नौकासैनिक बारूदी सुरंगों (naval mines) की चपेट में आ गए। इनमें से एक सुपर टैंकर, जो 20 लाख से अधिक बैरल कच्चा तेल लेकर जा रहा था, में भीषण आग लग गई और वह फारस की खाड़ी के दक्षिणी पानी में डूब गया। इस घटना के बाद वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की सप्लाई और समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंताएं फिर से गहरी हो गई हैं। हालांकि, इन दावों की अभी तक किसी स्वतंत्र स्रोत से पुष्टि नहीं हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *