लखनऊ: 23 जून, 2026अपर मुख्य सचिव, पशुधन, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में आज मण्डल स्तरीय पोल्ट्री कॉन्क्लेव/कुक्कुट निवेश सम्मेलन विकास भवन सभागार, लखनऊ में आयोजित किया गया। आयोजन में श्री शिवाकान्त द्विवेदी, संयुक्त विकास आयुक्त, लखनऊ मण्डल, लखनऊ, श्री निखिल जौहरी, प्रभारी एल0डी0एम0, लखनऊ, डा0 अनिल कुमार, अपर निदेशक ग्रेड-1, कुक्कुट एवं अन्य विकास, पशुपालन निदेशालय, डा0 बृजेश कुमार त्रिपाठी, उपनिदेशक, कुक्कुट-1, पशुपालन निदेशालय, डा0 विपाशा सिंह, उपनिदेशक, कुक्कुट रोग निदान, पशुपालन निदेशालय, डा0 अजय कुमार कनौजिया, अपर निदेशक ग्रेड-2 पशुपालन विभाग, लखनऊ मण्डल, लखनऊ तथा डा0 सुरेश कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, लखनऊ द्वारा प्रतिभाग किया गया।

श्री शिवाकान्त द्विवेदी, संयुक्त विकास आयुक्त, लखनऊ मण्डल, लखनऊ की अध्यक्षता में आयोजित मण्डल स्तरीय पोल्ट्री कॉन्क्लेव/कुक्कुट निवेश सम्मेलन में मण्डल के समस्त कुक्कुट विकास नीति से सम्बन्धित पोल्ट्री फार्मर सहित निवेशकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। सभी प्रतिभागियों को कुक्कुट योजनाओं सम्बन्धी बुकलेट एवं वैज्ञानिक पोल्ट्री प्रबंधन सम्बन्धी दिशा-निर्देशों की बुकलेट वितरित की गई। पोल्ट्री कॉन्क्लेव में मण्डल के पोल्ट्री फार्मर/उद्यमियों के साथ-साथ पोल्ट्री फार्मिंग व्यवसाय आरम्भ करने हेतु इच्छुक व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। पोल्ट्री कॉन्क्लेव में मण्डल के पोल्ट्री फार्मर/उद्यमियों द्वारा रू0 73 करोड़ रूपये के एम0ओ0यू0 किये गये। सफल पोल्ट्री किसानों का चयन कर उन्हे अपने अनुभव साझा करने हेतु प्रेरित किये जाने पर सम्मेलन में उपस्थित डा0 सुभाष चन्द्र जायसवाल एवं मो0 सैफ द्वारा अपने विचार एवं सुझाव व्यक्त किये गये। सभी प्रतिभागियों को प्रोटीन के महत्व को बताते हुए अण्डे में पाये जाने वाले प्रोटीन, विटामिन्स, मिनरल आदि पोषक तत्वों को उपयोगिता को बताया गया साथ ही कुक्कुट विकास नीति-2022 के अन्तर्गत अनुमन्य लाभ आवेदन प्रक्रिया तथा आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से बताया गया। अन्त में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, लखनऊ डा0 सुरेश कुमार द्वारा समस्त उपस्थित अधिकारियों एवं प्रतिभागियों को धन्यवाद करते हुए मण्डल स्तरीय कॉन्क्लेव का समापन किया गया।
