उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में सुनी जनसमस्याएं, त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज सर्किट हाउस, प्रयागराज में आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम के दौरान आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
उप मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रदेश सरकार जनहित के प्रति पूर्णतः संवेदनशील है और प्रत्येक नागरिक की समस्या का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने मा. जनप्रतिनिधिगण, व सम्मानित पदाधिकारीगण से भेंट कर स्थानीय मुद्दों एवं विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में श्री संजय गुप्ता, श्री राजेश शुक्ल एवं श्रीमती निर्मला पासवान सहित अन्य गणमान्यजन की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *