AAP का एक्शन, राघव चड्ढा राज्यसभा में उपनेता के पद से हटाए गए, बोलने पर भी रोक

नई दिल्ली : राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को बड़ा झटका मिला है. आम आदमी पार्टी (AAP) ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में उप नेता के पद से हटा दिया है. इतना ही नहीं, राज्यसभा में उनके बोलने पर भी कैंची चली है. जी हां, आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा की जगह अब नया उपनेता […]

Continue Reading

ईरान में क्रूर शासन के खिलाफ हमारे संघर्ष की दहाड़ पूरी दुनिया सुन रही : नेतन्याहू

तेल अवीव । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि मेरे भाइयों और बहनों, इजरायल के नागरिकों, इस स्वतंत्रता के पर्व की पूर्व संध्या पर इजरायल पहले से कहीं अधिक मजबूत है। पूरी दुनिया ईरान की दुष्ट सरकार के खिलाफ हमारी लड़ाई में हमारी शेर जैसी गर्जना सुन रही है, एक ऐसी लड़ाई जिसमें […]

Continue Reading

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 195 रुपये बढ़ाए गए, नई कीमत 2 हजार से अधिक

नई दिल्ली। वित्तीय वर्ष के पहले दिन ही महंगाई का झटका लगा है। मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों (आयल पीएसयूएस) ने आज, यानी 1 अप्रैल से अपने 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में 195.50 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी […]

Continue Reading

रूस में बड़ा विमान हादसा : क्रीमिया में सेना का एएन-26 क्रैश, 29 लोगों की मौत

मॉस्को। रूस के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार सुबह पुष्टि की कि क्रीमिया में रूसी सेना का एक एएन-26 परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 6 चालक दल के सदस्य और 23 यात्रियों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी तास के अनुसार, विमान एक चट्टान से टकरा गया था। सिन्हुआ न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट […]

Continue Reading

कच्चे तेल की कीमतों में 3 प्रतिशत से ज्यादा की उछाल, 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर के करीब

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सोमवार को कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों में तेज उछाल दर्ज की गई। यह बढ़ोतरी ऐसे समय हुई, खासकर तब, जब यमन के ईरान समर्थित हूती समूह भी इस संघर्ष में शामिल हो गए। अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 3.66 प्रतिशत तक बढ़कर 116.70 डॉलर […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री योगी बोले- पीएम मोदी के नेतृत्व में होगा एसटीपीआई सेंटर का उद्घाटन, यूपी के डिजिटल भविष्य को मिलेगी रफ्तार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में स्टार्टअप और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित स्किलिंग को बढ़ावा देने की दिशा में योगी सरकार लगातार नए कदम उठा रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में ‘सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया’ (एसटीपीआई) के 71वें सेंटर का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को सोशल […]

Continue Reading

‘मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन से मिलती है हर परिस्थिति का सामना करने की प्रेरणा’, रामनवमी पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रार्थना की कि भगवान राम की कृपा से सबका कल्याण हो, जिससे विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि का मार्ग प्रशस्त हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “देशभर के मेरे परिवारजनों को […]

Continue Reading

गृह मंत्री अमित शाह करेंगे सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता, पश्चिम एशिया संकट पर होगी चर्चा

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में बढ़ती तनाव की स्थिति को देखते हुए गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में बुधवार शाम को संसद परिसर में सभी राजनीतिक दलों की बैठक होगी। इस बैठक का मकसद नेताओं को क्षेत्रीय संकट और इसके भारत पर संभावित आर्थिक और सुरक्षा प्रभावों के बारे में जानकारी देना है। […]

Continue Reading

‘हम उनपर भरोसा नहीं करते’: पाकिस्तान की यूएस-ईरान बातचीत में मध्यस्थता की कोशिश पर इजरायली राजदूत

नई दिल्ली । भारत में इजरायल के राजदूत रियुवेन अजार ने कहा कि इजरायल उन देशों पर भरोसा नहीं करता है जिनके साथ उसके डिप्लोमैटिक संबंध नहीं हैं। जब न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ बातचीत के दौरान इजरायली राजदूत से पूछा गया कि क्या मौजूदा हालात में इजरायल पाकिस्तान पर भरोसा करता है, तो उन्होंने […]

Continue Reading

वंदेमातरम के खिलाफ दायर याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार द्वारा जारी वंदेमातरम के गायन को अनिवार्य करने की अधिसूचना के खिलाफ दाखिल याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने इस याचिका को प्री-मेच्योर बताते हुए कहा कि फिलहाल इसे खारिज करना ही उचित है। यह याचिका केंद्र सरकार की 28 जनवरी की अधिसूचना के खिलाफ दाखिल […]

Continue Reading