हिंदी सिनेमा के दिवंगत सुपरस्टार राजेश खन्ना की बेटी और अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना को किसी पहचान की जरूरत नहीं है. उन्होंने भले ही एक्टिंग से मुंह मोड़ लिया हो लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग कम नहीं हुई है. वह अब एक लेखिका बन गई हैं और सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। वह अपनी किताबों के जरिए थ्रोबैक स्टोरीज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। ऐसे में उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको बता रहे हैं उनके उन दिनों के बारे में जब वह अपनी मां डिंपल कपाड़िया के लिए कुली का काम करती थीं. आइए जानते हैं इसके पीछे की पूरी कहानी…
