लखनऊ । लखनऊ में आज पुलिस को जनसुलभ और लोकप्रिय कैसे बनाया जाए विषय पर एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय पत्रकार एसोसिएशन और राष्ट्रीय अपराध रोकथाम परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस और जनता के बीच के संबंधों को सुधारने के तरीकों पर चर्चा हुई।वॉयस ओवर-मुख्य अंश,लखनऊ के लाटूश रोड स्थित मेज़बान होटल में आयोजित इस एक दिवसीय सेमिनार में कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य विषय था, कैसे कायम हो जनता में पुलिस विश्वसनीयतासेमिनार में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि पुलिस का काम केवल कानून लागू करना नहीं, बल्कि जनता का विश्वास जीतना भी है।

इस दौरान अखिल भारतीय पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. वीरेन्द्र मिश्र ने पत्रकारिता पर भी जोर देते हुए कहा कि पत्रकारिता दर्पण की भांति निष्पक्ष तथा सिंह समान निर्भीक होनी चाहिए।प्रमुख हस्तियों की उपस्थितिइस मंच पर कई दिग्गजों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें शामिल थे।पूर्व डीजी श्री सूर्य प्रकाश शुक्ला और पूर्व आईजी श्री राजीव मल्होत्रा।रिटायर्ड हाई कोर्ट जज राजेन्द्र कुमार।राष्ट्रीय अपराध रोकथाम परिषद (NCPC) से डॉ. अरविन्द चित्तौड़िया (राष्ट्रीय चेयरमैन), नीलेश अवस्थी (सचिव), और शशिकांत शाही (एडवोकेट, भारत सरकार, इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अनिल सिंह और महामंडलेश्वर गुरु प्रकाश जोशी भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते दिखे।इस सेमिनार का एकमात्र उद्देश्य पुलिस को जनसुलभ और लोकप्रिय बनाना था ताकि आम जनता पुलिस पर भरोसा कर सके और अपराधियों में कानून का डर कायम रहे। इस आयोजन को सफल बनाने में भारतीय खेल एवं शिक्षा परिषद और ऑल इण्डिया ड्रिपबॉल एसोसिएशन का विशेष सहयोग रहा।सेमिनार में वरिष्ठ पत्रकार संजय त्रिपाठी, जय तिलक , मो० सईद ताजू, जुनैद , मो० सैफ समेत शहर व गैर जनपद के तमाम पत्रकारो के साथ एडवोकेट अजय श्रीवास्तव अज्जू, आलोक भटनागर तमाम वकील व नागरिक रहे।अखिल भारतीय पत्रकार एसोशिएशन के प्रदेश महासचिव संजय सक्सेना , प्रवक्ता व प्रदेश उपाध्यक्ष एल एम गौतम,जिला अध्यक्ष जितेश श्रीवास्तव, प्रशासनिक महासचिव जितेन्द्र शर्मा, कार्यवाहक अध्यक्ष विजेन्द्र शर्मा, उपाध्यक्ष अम्बिका मिश्रा, हरि शंकर मिश्रा, नामामी शंकर, सचिव अजय मिश्रा समेत तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।
