“प्रेमकथा ने मुझे दिखाया कि संजय लीला भंसाली की फिल्म में मैं कैसी दिखूंगी,” बोलीं न्यारा एम. बनर्जी

उत्तर प्रदेश मनोरंजन राज्य लखनऊ शहर

स्टोरी टीवी की ‘प्रेमकथा’ में न्यारा एम. बनर्जी और करम राजपाल नजर आ रहे हैं। प्यार, बदले और चौंकाने वाले खुलासों से भरी यह कहानी दर्शकों को एक रोमांचक सफर पर ले जाती है।

रोमांस, बदले और बड़े पर्दे जैसी भव्यता को एक साथ पेश करने वाला स्टोरी टीवी का शो ‘प्रेमकथा’ गुजरात की रंगीन पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह शो प्यार, जुनून और बेखौफ अंदाज की एक दिलचस्प दुनिया दिखाता है।

इस शो में न्यारा एम. बनर्जी, सेजल का किरदार निभा रही हैं, जो एक खतरनाक डॉन की निडर बेटी है। सेजल को जय से प्यार हो जाता है, जिसका किरदार करम राजपाल निभा रहे हैं। जय एक साधारण ट्रक ड्राइवर है, जो बार-बार सेजल की मदद के लिए आगे आता है। लेकिन उनकी प्रेम कहानी जल्द ही दो दुश्मन अपराधी परिवारों के बीच खूनी टकराव की वजह बन जाती है। जैसे-जैसे राज खुलते हैं, जय की असली पहचान सामने आती है, जिससे दोनों की जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है।

शो के शानदार विजुअल्स और फिल्मी अंदाज के बारे में बात करते हुए न्यारा एम. बनर्जी ने बताया कि इस शो को बनाने के लिए टीम ने मशहूर फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की फिल्मों से प्रेरणा ली है।

एक प्रमुख मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में अभिनेत्री ने कहा, “हमने संजय लीला भंसाली की फिल्मों का आकर्षण और उनका खास अंदाज लाने की कोशिश की है। ‘लहू मुंह लग गया’ गाने जैसा अंदाज और उसका प्रभाव दिखाने की कोशिश की गई है। बड़े पर्दे पर दीपिका पादुकोण और वर्टिकल स्क्रीन पर न्यारा—हमने उसी खूबसूरती और एहसास को पर्दे पर उतारने की कोशिश की है।

हमने पूरे शो की शूटिंग इसी सोच और अंदाज के साथ की है। जब मैं इसके शॉट्स देखती थी, तो मुझे लगता था कि इस शो ने मुझे दिखा दिया है कि मैं भंसाली की किसी फिल्म में कैसी दिखूंगी। शो को बनाते समय उस स्तर की ऊर्जा और भव्यता लाने के लिए हमने सच में बहुत मेहनत की है।”

बातचीत के दौरान उन्होंने मजाकिया और दिलचस्प अंदाज में यह भी कहा, “लग रही हूं कि नहीं मैं दीपिका पादुकोण जैसी?”

शानदार कहानी, रंगीन माहौल और प्यार के साथ गहरे टकराव को दिखाने वाला ‘प्रेमकथा’ छोटे एपिसोड वाले माइक्रोड्रामा फॉर्मेट में बड़े पर्दे जैसा फिल्मी अनुभव पेश करता है।

‘प्रेमकथा’ अब सिर्फ स्टोरी टीवी ऐप पर स्ट्रीम हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *