‘जो पूरे प्रदेश को अपना परिवार नहीं, सिर्फ अपने परिवार को ही सब कुछ मानते हैं, उनकी दुर्गति तय है’: सीएम योगी का अखिलेश यादव पर कड़ा प्रहार

उत्तर प्रदेश टॉप न्यूज़ राज्य लखनऊ शहर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिवारवाद और वंशवादी राजनीति को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा और करारा हमला बोला है। सीएम योगी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जो लोग अपने संकुचित परिवार को ही पूरा उत्तर प्रदेश मान लेते हैं, जनता आने वाले समय में उनका राजनीतिक हस्र तय कर देती है और उनकी दुर्गति होना निश्चित है।

‘परिवारवाद की राजनीति पर कड़ा तंज’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी की कार्यशैली पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी दलों के एजेंडे में कभी आम गरीब, शोषित या वंचित व्यक्ति का विकास प्राथमिकता नहीं रहा। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ लोग केवल अपने परिवार और करीबियों के राजनीतिक हितों को साधने में लगे रहते हैं, लेकिन जनता अब पूरी तरह समझदार हो चुकी है और ऐसे नेताओं की असलियत जानती है।

‘कानून-व्यवस्था और विकास के मुद्दे पर घेरा’

पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल की याद दिलाते हुए सीएम योगी ने कहा कि पहले प्रदेश में अपराधियों और माफियाओं का बोलबाला था, जिससे आम जनजीवन और कानून-व्यवस्था बदहाल हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि आज डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश भयमुक्त, दंगा-मुक्त और सुरक्षित राज्य बन चुका है, जहाँ बिना किसी भेदभाव के हर नागरिक तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *