शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को चौथे दिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। नवरात्रि का चौथा दिन जगज्जननी माँ दुर्गा के चौथे स्वरूप माँ कूष्मांडा को समर्पित होता है। इस अवसर पर पीएम मोदी ने देशवासियों के सुख, शांति और आरोग्य की कामना की है।
पीएम मोदी का संदेश सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बधाई संदेश साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा, “नवरात्रि में आज माँ कूष्मांडा की पूजा का पावन दिन है। माँ कूष्मांडा की असीम ऊर्जा और कृपा से हर किसी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और नई चेतना का संचार हो, यही प्रार्थना है। जय माँ कूष्मांडा!”
माँ कूष्मांडा का महत्व शास्त्रों के अनुसार, माँ कूष्मांडा को मंद-मंद हंसी (ईषत् हास्य) से ब्रह्मांड की रचना करने वाली देवी माना जाता है। मान्यता है कि इनकी आराधना करने से भक्तों के कष्ट, रोग और शोक का नाश होता है तथा जीवन में आयु, यश, बल और आरोग्य की वृद्धि होती है। प्रधानमंत्री के इस संदेश के साथ ही देशभर के मंदिरों और शक्तिपीठों में माँ कूष्मांडा की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।
