आज दिनांक 23.09.2026 को उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड (LDB) द्वारा लघु एवं सीमांत कृषकों हेतु मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना एवं सहकारिता विभाग द्वारा संचालित भारत टैक्सी का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा मुख्यमंत्री आवास से प्रातः 10:30 बजे किया गया। जनपद में जिसका सजीव प्रसारण कार्यक्रम के मुख्य संयोजक श्री वीरेंद्र प्रताप सिंह, अध्यक्ष, जिला सहकारी बैंक लिमिटेड लखनऊ व सहसंयोजक सुश्री वैशाली सिंह, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता, लखनऊ द्वारा विकासखंड काकोरी स्थित सभागार में कराया गया।

कार्यक्रम में सहकारी समिति के सचिव एवं कृषको को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया, जिसमें कृषक डोरी लाल, सदस्य नंदकिशोर, बी- पैक्स पहिया आजमपुर, सचिव राजेश कुमार बी- पैक्स अनौराकला, सचिव सुनील कुमार, बी- पैक्स गुडंबा एवं सचिव अंकुर पाल, बी- पैक्स लालगंज है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अमरेश कुमार रावत, विधायक मोहनलालगंज, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष श्री विजय मौर्य, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती नीतू यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री संजीव सिंह, जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर श्री बिंदादीन, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, जिला सहकारी बैंक लिमिटेड लखनऊ श्री आवेश प्रताप मौर्य, उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड लखनऊ के वरिष्ठ प्रबंधक श्री कमलेश मिश्रा, सहकारिता विभाग के अपर जिला सहकारी अधिकारी, अपर सांख्यिकीय अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी, बी- पैक्स सचिव और कृषक बंधु द्वारा प्रतिभाग किया गया।
