राष्ट्रीय मंच पर चमकी यूपी की बेटियां, सब-जूनियर हॉकी में दिखाया दम , गोलकीपर अविका मिश्रा के शानदार बचाव, कोच चांद खान के मार्गदर्शन में पांच मुकाबलों में प्रभावी प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर स्पोर्ट्स

रांची।16वीं महिला सब-जूनियर राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही माउंट कार्मेल कॉलेज, महानगर, लखनऊ की अंडर-14 बालिका हॉकी टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा और खेल भावना की प्रभावशाली छाप छोड़ी।
प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम ने कुल पांच मुकाबले खेले। टीम के प्रदर्शन में गोलकीपर अविका मिश्रा की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही। उन्होंने कई अहम मौकों पर शानदार बचाव कर टीम के डिफेंस को मजबूती दी और अपने बेहतरीन खेल से सभी का ध्यान आकर्षित किया।
पूरे टूर्नामेंट में नायरा सहनी, आद्रिका त्रिवेदी और धान्या त्रिवेदी ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने जज्बे, अनुशासन, टीमवर्क और खेल भावना का उत्कृष्ट परिचय देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर बहुमूल्य अनुभव अर्जित किया।
टीम की इस सफलता में कोच चांद खान के प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और प्रेरणा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके नेतृत्व में खिलाड़ियों ने आत्मविश्वास और दृढ़ता के साथ राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिसके लिए उनकी विशेष सराहना की गई।
उत्तर प्रदेश टीम की खिलाड़ियों मेंअविका मिश्रा, मरियम खान, मीनाक्षी तिवारी, सिदरा सिद्दीकी, शिवि तम्टा, संस्कृति श्रीवास्तव, आद्रिका त्रिवेदी, नायरा सहनी, धान्या त्रिवेदी, नुवैरा उस्मानी, इमामा इमरान खान, ज़ैनब, इफ़राह खान, अलीशा ऐजाज़, आइरा सिद्दीकी, अन्वी मित्तल और विज्ञानशी प्रजापति आदि प्रमुख थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *