स्वामी ब्रह्मानन्द लोधी सेवा ट्रस्ट की ओर से लखनऊ प्रेस क्लब, में प्रेस वार्ता संपन्न हुआ

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

लखनऊ स्वामी ब्रह्मानन्द लोधी सेवा ट्रस्ट की ओर से सोमवार को लखनऊ प्रेस क्लब, हजरतगंज में प्रेस वार्ता आयोजित की गयी। ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ० दिलीप लोधी एडवोकेट ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए कहा कि ट्रस्ट का मुख्य उददेश्य महान संत, स्वतन्त्रा सेनानी, समाज सुधारक, शिक्षाविद एवं पूर्व सांसद स्वामी ब्रह्मानन्द जी के विचारों और आदर्शों को सर्व समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। डॉ० दिलीप लोधी ने कहा कि स्वामी ब्रह्मानन्द जी ने अपना पूरा जीवन समाज सेवा, शिक्षा के प्रसार, समाजिक समानता और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित किया स्वतन्त्रता आन्दोलन में सकिय भूमिका निभाने के लिए उन्होने शिक्षा को समाजिक परिवर्तन का प्रमुख माध्यम बनाया। बुन्देलखण्ड में शैक्षिणिक संस्थाओं की स्थापना और समाजिक कुरीतियों के खिलाफ उनके प्रयास आज भी समाज के लिए प्रेरणाश्रोत है। पूर्व सांसद के रूप में भी उन्नहोंने गरीब, वंचित और कमजोर वर्गों से जुड़े मुददों को प्रमुखता से उठाया।

 

उन्होंने कहा कि स्वामी ब्रह्मानन्द लोधी सेवा ट्रस्ट उनके नाम को आगे बढ़ाने वाला संगठन नहीं, बल्कि उनकी सेवा और समाजिक न्याय के विचारों को व्यवहार में उतारने का प्रयास है। प्रेसवार्ता में संगठन के विस्तार के लिए संजीव कुमार लोधी (वरिष्ठ अधिवक्ता) को महानगर अध्यक्ष लखनऊ, दीपक लोधी प्रधान को जिलाध्यक्ष लखनऊ तथा जिला महामंत्री हरी ओम लोधी को बनाया गया।

इसके अलावा ओम प्रकाश लोधी को कैन्ट विधान सभा अध्यक्ष, राजवीर लोधी को उत्तर विधान सभा अध्यक्ष, सरोज लोधी को पश्चिम विधान सभा अध्यक्ष, मनोज गुप्ता को मध्य विधान सभा अध्यक्ष, रवि लोधी को मलिहाबाद विधान सभा अध्यक्ष, हर्ष वर्मा को पूर्वी विधान सभा अध्यक्ष, रविन्द्र लोधी को सरोजनी नगर विधान सभा अध्यक्ष, चन्द्र प्रकाश लोधी प्रधान को बी.के.टी विधान सभा अध्यक्ष, बी.के.टी तहसील अध्यक्ष अवधेश लोधी प्रधान, बी.के.टी ब्लाक अध्यक्ष बाबू लाल लोधी प्रधान, चिनहट ब्लाक अध्यक्ष प्रभात लोधी, इंटौजा नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार लोधी, नगर पंचायत बी. के.टी अध्यक्ष आशीष लोधी व नगर पंचायत महोना अध्यक्ष राज लोधी सभासद की जिम्मेदारी दी गयी।

ट्रस्ट द्वारा सामाजिक एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू करने की घोषणा की गयीं इनमें गरीब एवं मेधावी बच्चों की शिक्षा व अध्ययन समाग्री की व्यवस्था, युवाओं और महिलाओं के लिए कौशल विकास एवं रोजगार प्रशिक्षण, आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के सामुहिक विवाह में सहयोग, निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण तथा गंभीर बीमारियों में चिकित्सा सहायत प्रमुख है। इसके साथ ही पीड़ित एवं जरूरत मंद लोगों को निःशुल्क विधिक मार्गदर्शन और प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराने तथा युवाओं एवं महिलाओं को स्वारोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने स्वामी ब्रह्मानन्द जी के अदर्शों पर चलते हुए पूरी निष्ठा एवं सर्मपण के साथ समाज सेवा करने का संकल्प लिया ट्रस्ट ने कहा कि आने वाले समय में लखनऊ के साथ साथ अन्य क्षेत्रों में भी सेवा गतिविधियों का विस्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *