गल्र्स इस्लामिक ऑर्गनाइजेशन (GIO), पूर्वी उत्तर प्रदेश ने आज लखनऊ प्रेस क्लब में ‘नारीत्व को अपनाइए (Embracing Femininity) विषयक अपने राष्ट्रव्यापी अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया।

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

लखनऊ, 2 अगस्तः गल्र्स इस्लामिक ऑर्गनाइजेशन (GIO), पूर्वी उत्तर प्रदेश ने आज लखनऊ प्रेस क्लब में ‘नारीत्व को अपनाइए (Embracing Femininity) विषयक अपने राष्ट्रव्यापी अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया।
इस अभियान का उद्देश्य युवा महिलाओं को अपनी वास्तविक पहचान, गरिमा, जीवन के उद्देश्य तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक करते हुए अपने नारीत्व को आत्मविश्वास के साथ स्वीकार करने के लिए प्रेरित करना है। साथ ही मूल्यों के आलोक में नारीत्व की संतुलित, सकारात्मक और समग्र समझ को समाज में बढ़ावा देना भी इसका प्रमुख लक्ष्य है।
यह अभियान 1 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक पूरे महीने चलेगा। इस दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों, शहरों तथा शैक्षणिक संस्थानों में शैक्षिक, प्रशिक्षण, जनसंपर्क एवं जनजागरूकता से संबंधित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर जीआईओ पूर्वी उत्तर प्रदेश का परिचय असिस्टेंट मीडिया सेक्रेटरी तस्फिया सना ने प्रस्तुत किया। उन्होंने संगठन की विभिन्न शैक्षणिक एवं सामाजिक गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जीआईओ युवा महिलाओं में चरित्र निर्माण, नेतृत्व क्षमता का विकास, सामाजिक जागरूकता तथा मानव सेवा की भावना को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। अभियान का उद्घाटन करते हुए जीआईओ पूर्वी उत्तर प्रदेश की जोनल अध्यक्ष मोमिना अफ्फाफ तैयबाती ने अभियान के उद्देश्य स्पष्ट किए। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मूल उद्देश्य युवा महिलाओं को यह एहसास दिलाना है कि नारीत्व उनकी प्रकृति का एक सुंदर और अभिन्न अंग है। इसलिए उन्हें अपनी स्वाभाविक पहचान को आत्मविश्वास के साथ स्वीकार करते हुए अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि यह अभियान महिलाओं की विशिष्ट क्षमताओं, उनके सम्मानजनक स्थान तथा समाज में उनकी सकारात्मक भूमिका को उजागर करने का एक गंभीर प्रयास है। साथ ही यह युवा महिलाओं को पश्चिमी उदारवादी (लिबरल) विचारधारा और समाज में प्रचलित पितृसत्तात्मक सोच दोनों का संतुलित एवं आलोचनात्मक मूल्यांकन करने के लिए प्रेरित करता है, ताकि वे इन दोनों अतियों से ऊपर उठकर संतुलन, गरिमा और न्याय पर आधारित जीवन-दृष्टि अपनाने में सक्षम बन सकें।
उन्होंने यह भी बताया कि इस अभियान के माध्यम से एक ऐसा सहयोगी नेटवर्क तथा संसाधन केंद्र विकसित करने का प्रयास किया जाएगा, जो युवा महिलाओं में भावनात्मक सुदृढ़ता, पारस्परिक सहयोग, आपसी प्रोत्साहन तथा सामूहिक विकास की भावना को मजबूत करे।
इस अवसर पर जमाअत-ए-इस्लामी हिंद, पूर्वी उत्तर प्रदेश महिला विभाग की सचिव जैनब अल-गजाली तैयबाती तथा जीआईओ पूर्वी उत्तर प्रदेश की पूर्व जोनल अध्यक्ष एवं आभाष ई-मैगजीन की संपादक सहीफा खान ने संयुक्त रूप से अभियान के आधिकारिक लोगो का अनावरण किया।
अभियान के शुभारंभ पर जीआईओ पूर्वी उत्तर प्रदेश ने छात्राओं और युवा महिलाओं से अपील की कि वे इस अभियान का सक्रिय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *