नई दिल्ली | देश के कई हिस्सों में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती परिसंचरण और मॉनसून ट्रफ के कारण आज कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है।
इन राज्यों में भारी बारिश के आसार
स्काईमेट के मुताबिक मॉनसून ट्रफ अभी बीकानेर, चूरू, लखनऊ, पटना, बांका, डायमंड हार्बर से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक फैली है।
इन राज्यों में बारिश के आसार
पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और उत्तरी अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। दक्षिण-एशियाई और प्रवासी
सिक्किम, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
इन इलाकों में होगी हल्की बारिश
पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, पंजाब के कुछ हिस्से, हरियाणा, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक और केरल में हल्की बारिश संभव है। उत्तर गुजरात और दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के आसपास भी एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
दिल्ली का मौसम
दिल्ली में आज बारिश के कोई आसार नहीं हैं। बारिश न होने से दिन का तापमान फिर बढ़ने लगा है। एक हफ्ते बाद अधिकतम तापमान 38°C तक पहुंच गया।
हालांकि तेज सतही हवाओं के कारण पारा 37°C के आसपास रहेगा। पूरे हफ्ते दिन का तापमान 36 से 37°C के बीच बना रहेगा। मौसम गर्म और शुष्क रहेगा।मौसम विभाग ने पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में लोगों को जलजमाव और फिसलन भरी सड़कों को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है।
