ट्रंप का बड़ा ऐलान, US-ईरान डील से क्रूड धड़ाम, कच्चा तेल 80 डॉलर के करीब, पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता

बाजार बुलेटिन

नई दिल्ली : अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय बाद व्यापक शांति समझौते पर सहमति बन गई है। डोनाल्ड ट्रंप ने डील का ऐलान करते हुए होर्मुज स्ट्रेट से अमेरिकी नाकाबंदी हटाने और रूट खोलने की मंजूरी दे दी। खबर आते ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल क्रैश हो गया। ब्रेंट क्रूड 4% गिरकर 83 डॉलर और WTI 4.6% टूटकर 80 डॉलर प्रति बैरल के करीब आ गया।

ट्रंप का ऐलान: “होर्मुज खोलो, तेल सप्लाई शुरू करो”
डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर कहा, ‘इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के साथ डील अब पूरी हो गई है, सभी को बधाई! मैं होर्मुज स्ट्रेट को बिना रोक-टोक के खोलने और अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी तुरंत हटाने की मंजूरी देता हूं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘दुनिया भर के जहाजों, अपने इंजन चालू करो, तेल की सप्लाई शुरू होने दो!’ डील के संकेत पहले से मिल रहे थे, लेकिन ऐलान होते ही क्रूड धड़ाम हुआ।

क्रूड 4% तक टूटा: ब्रेंट 83 डॉलर, WTI 80 डॉलर पर आया
US-ईरान डील की खबर के बाद सोमवार को शुरुआती कारोबार में ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 4% गिरकर 83 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। वहीं U.S. वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट 4.6% से ज्यादा टूटकर 80 डॉलर के करीब ट्रेड कर रहा था। मुरबान क्रूड भी 83 डॉलर पर था। 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल की स्ट्राइक के बाद से होर्मुज बंद था और क्रूड 100-115 डॉलर के दायरे में था।

दुनिया को बड़ी राहत: पेट्रोल-डीजल, LPG सस्ते होने की उम्मीद
ईरान के होर्मुज स्ट्रेट बंद करने से मिडिल ईस्ट में जंग के साथ तेल-गैस का भारी संकट खड़ा हो गया था। कच्चा तेल 115 डॉलर तक गया और कई देशों में पेट्रोल-डीजल, LPG महंगे हुए थे। अब होर्मुज खुलने और सप्लाई सुचारु होने से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट की उम्मीद जगी है। LPG के दाम पर भी असर दिखेगा। बीते कुछ दिन से तेल 90 डॉलर के नीचे था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *