अयोध्या, अखिल भारतीय पत्रकार एसोसिएशन द्वारा आज बुलाई गयी एक प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र मिश्र नै बताया,हनुमान गढ़ी उज्जैनिया पट्टी के महन्त भीम दास जी के मार्गदर्शन एवं अगुवाई में पुरुषोत्तम मास की पावन तिथियों में 1जून से 7 तक सात दिवसीय पांच कुंडीय श्री रुद्र महायज्ञ एवं सात दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन जनपद अमेठी महमदपुर में किया गया है। महन्त भीम दास जी ने बताया कि विश्व कल्याण, पर्यावरण रक्षा तथा सनातन धर्म की प्रगाढ़ता के उद्देश्य से आयोजित श्री रुद्र यज्ञ एवं श्री राम कथा में सभी धर्म परायण लोगों को आमंत्रित किया गया है।संगीतमय श्री राम कथा वृन्दावन के कथा वाचक आचार्य श्री मिथलेश मिश्र के श्रीमुख से श्रवण कर पुण्य के भागी बने।
प्रेस वार्ता में महन्त भीम दास जी, आचार्य मिथलेश मिश्रा, एसोसिएशन के उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण गौतम, अध्यक्ष अयोध्या शैलेन्द्र अवस्थी,मुख्य यजमान कुंवर विनय सिंह,शैलेश मिश्र सहित काफी संख्या में सहयोगी उपस्थित रहे।
