काठमांडू में टला बड़ा हादसा, लैंडिंग के वक्त विमान के पहिए में लगी आग, मुश्किल में फंसी 277 यात्रियों की जान

विदेश

नई दिल्ली : इस्तांबुल से काठमांडू पहुंचे टर्किश एयरलाइंस के विमान TK726 में आज सुबह करीब पौने सात बजे लैंडिंग के वक्त आग लग गई. विमान के पहियों से आग की लपटें उठते ही दमकल विभाग ने तुरंत कार्रवाई कर इसे कंट्रोल कर लिया. नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के मुताबिक, विमान में 4 बच्चों सहित कुल 277 यात्री सवार थे.

यात्रियों को बचाने के लिए विमान के इमरजेंसी दरवाजे खोले गए और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया.

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कुछ यात्रियों को सामान्य चोटें आई हैं. जानकारी के मुताबिक, विमान में कुछ सामान और शव भी मौजूद थे. सूचना अधिकारी ज्ञानेन्द्र भुल ने सभी यात्रियों के सुरक्षित होने की पुष्टि की है.

रनवे बंद होने से आसमान में फंसे विमान
हादसे के बाद टर्किश एयरलाइंस का विमान रनवे पर ही रुक गया, जिससे अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हुआ है. बड़े विमानों के लिए रनवे उपलब्ध न होने की वजह से कई फ्लाइट्स आसमान में ही होल्ड पर रखी गईं.

दिल्ली से आ रही एयर इंडिया की AI 215 और शारजाह से आ रही G9 536 को तुरंत लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली. इसी तरह भूटान, दुबई, क्वालालमपुर और ग्वांझाओ से आ रहे विमानों को भी काठमांडू के आसमान में चक्कर काटने पड़े.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *