लखनऊ 25 अप्रैल 2026। जनपद लखनऊ में दिनांक 25 से 27 अप्रैल तक आयोजित होने वाली उ0प्र0 होमगार्ड्स के पदों पर इनरोलमेंट 2025 की लिखित परीक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्री विशाख जी0 एवं संयुक्त पुलिस आयुक्त श्री बबलू कुमार द्वारा परीक्षा के पहले दिन विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण की शुरुआत संयुक्त पुलिस आयुक्त कार्यालय स्थित जनपदीय कंट्रोल रूम से की गई, जहां पर जनपद के समस्त परीक्षा केंद्रों की लाइव फीड की मॉनिटरिंग की जा रही है। उक्त के पश्चात नबीउल्लाह रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया गया। परीक्षा केंद्र पहुंच कर परीक्षा के सुचारू संचालन के संबंध में एग्जामिनेशन रूम, परीक्षा पर्यवेक्षकों की व्यवस्था को देखा गया। उक्त के बाद जिलाधिकारी व संयुक्त पुलिस आयुक्त द्वारा राजकीय जुबली इंटर कॉलेज का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।
उक्त के बाद जिलाधिकारी व संयुक्त पुलिस आयुक्त द्वारा राजकीय बालिका इंटर कालेज शाहमीना रोड का निरीक्षण करते हुए सभी केंद्र व्यवस्थापको को नकल विहीन पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी व संयुक्त पुलिस आयुक्त ने परीक्षा केंद्र पहुँच कर सभी व्यवस्थाओ का निरीक्षण किया । उन्होंने बताया गया कि शांतिपूर्ण व नकल विहीन परीक्षा सम्पन्न कराने के उद्देश्य से सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट की भी ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही समस्त केंद्रों पर मोबाईल जैमर की भी व्यवस्था को सुनिश्चित कराया गया है, ताकि नकल विहीन परीक्षा को सम्पन्न कराया जा सके।
