बाहुबली फेम एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी 44 की उम्र में बनेंगी दुल्हन, बिजनेसमैन से रचाएंगी शादी

मनोरंजन

नई दिल्ली : रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के बाद ‘बाहुबली’ एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी को लेकर खुशखबरी सामने आ रही है. खबरें हैं कि ‘बाहुबली’ की देवसेना सात फेरे लेने की तैयारी कर रही हैं. चलिए फिर शादी पर गॉसिप थोड़ी विस्तार से कर लेते हैं.

दुल्हन बनेंगी अनुष्का
एक बार फिर एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी की निजी जिंदगी सुर्खियों में हैं. उनकी शादी की खबरों ने फैन्स के दिलों में खलबली मचा दी है. रिपोर्ट्स की मानें, तो 44 की उम्र में अनुष्का घर बसाने को तैयार हैं. वैसे ये पहला मौका नहीं है, जब उनकी शादी खबरों सामने आ रही हैं. इससे पहले भी उनकी वेडिंग और रोमांस पर खूब बातें हुई थीं.

‘बाहुबली’ के बाद एक्ट्रेस का नाम उनके को-एक्टर प्रभास संग जोड़ा गया था. ये भी कहा जा रहा था कि दोनों अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर सकते हैं. लेकिन बाद में प्रभास और अनुष्का ने इन खबरों को खारिज कर दिया. अनुष्का और प्रभास दोनों ने एक-दूसरे को सिर्फ अपना अच्छा दोस्त बताया.

कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि अनुष्का का होने वाले दूल्हे राजा एक बिजनेसमैन हैं, जो उनके फैमिली फ्रेंड हैं. इससे ज्यादा कोई अपडेट सामने नहीं आई है. अनुष्का शेट्टी ने भी अपनी शादी को लेकर ऑफिशियल तौर पर कुछ भी नहीं कहा है. पर हां इतना जरूर है कि उनकी शादी की खबर सुनकर कई चाहने वालों का दिल टूट गया है. क्योंकि फैन्स उनकी देवसेना को बाहुबली के साथ इमेजिन कर रहे थे.

वर्कफ्रंट की बात करें तो, अनुष्का को आखिरी बार उन्हें 2025 में घाटी फिल्म में देखा गया था. उन्होंने अपने करियर में कई हिट और यादगार मूवीज दी हैं. लेकिन असली पहचान उन्हें ‘बाहुबली’ में देवसेना की भूमिका निभाकर ही मिली. फिलहाल वो काफी समय से लाइमलाइट से दूर हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *